Abhishek Sharma को लेकर इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश? क्या पूरा होगा सपना या टूटेगा दिल!

IPL 2026, Abhishek Sharma: टॉलीवुड की उभरती हुई स्टार मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chaudhary) ने आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्रति अपना गहरा लगाव शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं। उत्तर भारत से ताल्लुक रखने के बावजूद मीनाक्षी ने स्पष्ट किया कि हैदराबाद की फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि वह हैदराबाद को इस सीजन खिताब जीतते देखना चाहती हैं।

मीनाक्षी ने जाहिर की ये इच्छा (IPL 2026, Abhishek Sharma)

भारतीय क्रिकेट के नए 'सेंसेशन' अभिषेक शर्मा को लेकर मीनाक्षी ने इच्छा जताई है कि वह इस सीजन में रनों का अंबार लगा देंगे। मीनाक्षी की यह ख्वाहिश पूरी होने की पूरी संभावना है। इसके पीछे कई ठोस कारण हैं। अभिषेक शर्मा हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी 21 गेंदों में 52 रनों की पारी ने साबित किया है कि वे बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।

IPL 2026 1

अभिषेक लगा सकते हैं रनों का अंबार

वर्ल्ड कप में खिताबी जीत और संजू सैमसन के साथ उनकी 'फायर एंड फायर' पार्टनरशिप ने उन्हें एक निडर खिलाड़ी बना दिया है। अभिषेक जिस मानसिकता के साथ खेल रहे हैं, वहां 'दिल टूटने' की संभावना कम और रिकॉर्ड टूटने की ज्यादा नजर आती है। अभिषेक को सनराइजर्स हैदराबाद में ट्रैविस हेड जैसे आक्रामक साथियों का साथ मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी स्वाभाविक आक्रामकता दिखाने की पूरी आजादी होगी।

करियर के बेहतरीन दौर में मीनाक्षी

मीनाक्षी चौधरी का फिल्मी करियर भी बुलंदियों पर है। वे जल्द ही नागा चैतन्य के साथ फिल्म 'वृषकर्मा' में नज़र आएंगी, जो जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली है। क्रिकेट और सिनेमा का यह मेल फैंस के बीच काफी रोमांच पैदा कर रहा है। मीनाक्षी चौधरी ने अपनी एक्टिंग से फिल्मी फैंस के बीच पहचान बनाई है। अब आईपीएल को लेकर दिया उनका यह बयान उन्हें क्रिकेट फैंस के बीच भी पॉपुलर बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+