'मैं क्या कर सकता हूं?' KKR से रिलीज होने पर छलका मुस्तफिजुर रहमान का दर्द, आखिरकार तोड़ी चुप्पी!
IPL 2026 KKR, Mustafizur Rahman: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के नए सीजन से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने विदेशी गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ कर दिया है। केकेआर ने इस डेथ स्पेशलिस्ट बांग्लादेशी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।
मुस्तफिज़ुर को केकेआर ने किया रिलीज (IPL 2026 KKR, Mustafizur Rahman)
मुस्तफिज़ुर को टीम से बाहर करने का फैसला KKR का अपना नहीं था। आईपीएल के नियमों के अनुसार नीलामी के बाद किसी खिलाड़ी को रिलीज़ करने का अधिकार केवल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या स्वयं खिलाड़ी के पास होता है। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया के निर्देशों के बाद केकेआर ने मुस्तफिज़ुर को टीम से बाहर करने की पुष्टि की। अब फ्रेंचाइजी को उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने की अनुमति मिल गई है।

मुस्तफिज़ुर रहमान का पहला रिएक्शन आया सामने
इस पूरे मामले पर मुस्तफिज़ुर रहमान ने निराशा जाहिर की है। 'BDCrictime' से बात करते हुए उन्होंने छोटा पर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे रिलीज़ करते हैं, तो इसमें मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। हालांकि, रहमान बिना मैदान पर उतरे ही टूर्नामेंट से बाहर होने पर काफी आहत हैं। लेकिन केकेआर ने यह कदम मजबूरी में उठाया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़े हैं राजनीतिक तनाव
इस विवाद की मुख्य वजह भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। हाल के महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) पर हुए हमलों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है। मुस्तफ़िज़ुर को टीम में शामिल करने पर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता संगीत सोम ने तो उन्हें "देशद्रोही" तक कह दिया।
T20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल
मुस्तफ़िज़ुर के आईपीएल एग्जिट के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। फरवरी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के मैच भारत (कोलकाता) में होने निर्धारित थे। लेकिन अब सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए BCB ने ICC से मांग की है कि उनके मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाए।
इतना ही नहीं, भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे (3 वनडे और 3 टी20) पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। BCCI का कहना है कि सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही टीम इंडिया ढाका की यात्रा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications