मैदान की सफाई करते थे पिता, फूल बेचती थी मां, अब मिनटों में करोड़ों का मालिक बना बेटा!
IPL 2026 auction, Pathum Nissanka: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4 करोड़ की कीमत पर खरीदकर उन्हें टीम में शामिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद निसंका को IPL में यह पहला बड़ा मौका मिला है। दिल्ली ने निसंका को खरीदकर अपनी बल्लेबाज़ी को मज़बूत किया है। दिल्ली ने एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज की ज़रूरत को देखते हुए निसांका को खरीदा है।
बेहतरीन फॉर्म में हैं निसंका (IPL 2026 auction, Pathum Nissanka)
निसंका हाल के वर्षों में श्रीलंका के लिए लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। निसंका की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे मैच में 210 रन की शानदार पारी खेलकर महान सनथ जयसूर्या का 189 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। यह उपलब्धि साबित करती है कि यह युवा बल्लेबाज़ बड़े मंच पर बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखता है।

मैदान की सफाई करते थे पिता, फूल बेचती थी मां
आईपीएल में करोड़ों का करार हासिल करने वाले पथुम निसंका की पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। निसांक के पिता सुनील सिल्वा क्रिकेट ग्राउंड में ग्राउंड बॉय का काम करते थे और उनकी आय बहुत कम थी। यह काम उन्हें अपने बेटे के क्रिकेटिंग सपनों को पंख देने के लिए पर्याप्त नहीं था। वहीं, उनकी मां कलुतारा मंदिर के पास फूल बेचती थीं ताकि घर का ख़र्च चल सके।
IPL में छाप छोड़ने को तैयार निसांका
IPL 2026 की नीलामी श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छी रही है। निसंका की बोली से पहले, दो अन्य प्रमुख श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी टीमें मिली हैं। वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा गया। मथीशा पथिराना को उनकी बढ़ती टी-20 साख को देखते हुए एक बड़ी कीमत मिली। पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा गया है। इन खिलाड़ियों के साथ निसंका अब IPL में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications