IPL 2026 Auction Bihar Players List: बिहार के खिलाड़ियों में कौन-कितना महंगा बिका? किसका कट गया पत्ता?

IPL 2026 Auction Bihar Players List: अबू धाबी में 16 दिसंबर 2025 को हुई IPL 2026 की मिनी नीलामी में बिहार के कई युवा क्रिकेटरों की किस्मत आजमाई गई। कुल 6 प्रमुख बिहारी खिलाड़ी लिस्ट में थे, जिनमें से तीन को बेस प्राइस पर ही खरीदार मिला, लेकिन, एक की राज्य के हिसाब से लॉटरी लगी।

वहीं, दो बड़े नामों की जेब खाली रही। अनकैप्ड कैटेगरी में बिहार के तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर फोकस था, लेकिन बड़ी बोली नहीं लगी।

IPL 2026 Auction Bihar Players List

IPL 2026 Auction Bihar Players Kaun Kitne Mahanaga Bika: कौन बिका, कितने में?

नीलामी में बिहार कनेक्शन वाले प्रमुख खिलाड़ियों की स्थिति:

क्रमांक खिलाड़ी का नाम जिला/कनेक्शन भूमिका बेस प्राइस खरीदने वाली टीम कीमत (रुपये में) नोट्स
1
साकिब हुसैन गोपालगंज तेज गेंदबाज/ऑलराउंडर 30 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 30 बेस प्राइस पर खरीदे गए, घरेलू में अच्छा प्रदर्शन
2
मोहम्मद इजहार सुपौल तेज गेंदबाज 30 मुंबई इंडियंस (MI) 30 बेस प्राइस पर, अंडर-23 स्टार
3
सार्थक रंजन पूर्णिया ओपनिंग बल्लेबाज 30 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 30 पप्पू यादव के बेटे, दिल्ली से रणजी खेलते हैं
4
आकाश दीप देहरी (रोहतास) तेज गेंदबाज 1 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 1 करोड़ पिछले साल 8 करोड़ में LSG से, इस बार कोई बोली नहीं
5
बिपिन सौरभ औरंगाबाद विकेटकीपर-बल्लेबाज 30 - अनसोल्ड तीसरी बार लिस्ट में, कोई खरीदार नहीं
6
साबिर खान मोतिहारी गेंदबाज 30 - अनसोल्ड अंडर-19 एशिया कप प्रतिनिधि, कोई बोली नहीं

मुख्य हाइलाइट्स

  • साकिब हुसैन (Saqib Hussain): गोपालगंज के इस युवा पेसर को SRH ने बेस प्राइस पर ही अपनी टीम में शामिल किया। फर्स्ट-क्लास और T20 में विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें मौका दिलाया।
  • मोहम्मद इजहार (Mohammad Izhar): सुपौल के 21 साल के तेज गेंदबाज को MI ने चुना। पहले CSK के नेट बॉलर रह चुके हैं।
  • सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan): पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा। दिल्ली से रणजी खेलते हैं और DPL में शानदार प्रदर्शन किया। पहली बार IPL में एंट्री।
  • आकाश दीप (Akash Deep): भारतीय टीम के तेज गेंदबाज 1 करोड में बिके। KKR ने उनको बेस प्राइस में ही खरीदा।
  • अनसोल्ड: बिपिन सौरभ और साबिर खान को कोई खरीदार नहीं मिला।

बिहार के युवा टैलेंट ने घरेलू क्रिकेट में कमाल दिखाया, लेकिन IPL में बड़ी बोली नहीं मिली। तीन खिलाड़ियों की एंट्री से बिहार क्रिकेट को बूस्ट मिलेगा। IPL 2026 में इनका प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा!

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Auction UP Players List: उत्तर प्रदेश के 13 खिलाड़ियों का हिसाब-किताब, कौन मालामाल-किसकी जेब खाली?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+