IPL 2025: क्या करीब आकर मुंबई इंडियंस होगी प्लेऑफ़ से बाहर? जानिए कौनसी चूक पड़ सकती है भारी
IPL 2025: आईपीएल के शुरुआती चरण में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन रहा था, इसके बाद टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ ही टीम के प्रदर्शन में भी निखार आने लगा। मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ़ के करीब आकर खड़ी हो गई है लेकिन टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई है।
भारत-पाक टेंशन के बीच इवेंट रुकने का नुकसान कई टीमों को हुआ है। विदेशी खिलाड़ी इवेंट छोड़कर चले गए हैं और कई टीमों को विदेशी प्लेयर्स की सेवाएँ अब नहीं मिलने वाली हैं। मुंबई इंडियंस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, इससे प्लेऑफ़ में जाने की राह मुश्किल हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की वजह से कई प्लेयर्स वापस चले गए हैं। अब मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ के करीब जाकर नुकसान होने की पूरी संभावना है।
IPL 2025: कैसे होगा मुंबई को नुकसान
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले रयान रिक्लेटन ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन धाकड़ काम किया है। वह इस सीजन 3 फिफ्टी जड़ने में सफल रहे थे। रोहित शर्मा के साथ इस ओपनर बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस को कई मौकों पर अच्छी शुरुआत दिलाई। वह 336 रन बनाने में सफल रहे हैं। अब वापस नहीं आने से मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को झटका लगेगा।
इंग्लैंड से आने वाले विल जैक्स ने बैटिंग से उतना प्रभाव नहीं छोड़ा लेकिन कुछ मौकों पर मुंबई इंडियंस के लिए ऑफ़ स्पिनर की कमी दूर करने का प्रयास किया है। वह अब वापस नहीं आएँगे, तो मुंबई इंडियंस को नुकसान होना है।टीम का कॉम्बिनेशन भी बिगड़ जाएगा। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोस्च का नहीं होना भी मुंबई इंडियंस के लिए नुकसान का सौदा है।
IPL 2025: मुंबई का तालिका में स्थान
मुंबई इंडियंस वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के 12 मैचों में कुल 14 अंक है और अब दो ही मुकाबले बचे हैं। अगर इन मैचों में किसी भी तरह की कोई चूक होती है, तो प्लेऑफ़ से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि नेट रन रेट में मुंबई सबसे मजबूत टीम है। ऐसे में बचे हुए दो मैचों में कम से कम एक मैच तो जीतना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications