IPL 2025: 'IPL का तंबू खड़ा है धोनी के बंबू पर', माही के लिए बेताब फैंस, क्या दिखेगा MS का जादू?
IPL 2025: दौलत-शौहरत के महादंगल यानी कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। क्रिकेट फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।
तो वहीं एक बार फिर से लोगों के नजर, टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर होगी, हालांकि सीएसके की ओर से अभी तक महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ कहा तो नहीं गय़ा है लेकिन 'थाला' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले दिल से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो इस बार भी आईपीएल खेलें।

हालांकि पिछले साल से ही कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल होगा लेकिन तीन-चार महीने पहले धोनी ने संकेत दिए थे कि वो आईपीएल 18 का हिस्सा होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता है 5 बार अवॉर्ड (IPL 2025)
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने करीब पांच महीने पहले हुए एक इवेंट में कहा था कि ' अगले कुछ वर्षों तक वह क्रिकेट को एंज्वॉय करना चाहेंगे।' जिसके बाद कयास लगे कि धोनी आईपीएल से विदाई नहीं लेने जा रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं।
'IPL का तंबू खड़ा है धोनी के बंबू पर ',पुराना वीडियो वायरल (IPL 2025)
सभी में माही के आईपीएल 18 को खेलने की बातें कही जा रही हैं। एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 'IPL का तंबू खड़ा है धोनी के बंबू पर ',तो वहीं एक यूजर ये भी कह रहा है कि 'CSK मतलब यानी MS', कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर धोनी ही धोनी छाए हुए हैं और माही के लवर्स उनके आईपीएल के इस सीजन में खेलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
रुतुराज गायकवाड़ ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे!
हालांकि आईपीएल 2025 के लिए सीएसके जो टीम अभी तक ऐलान की है, उससे तो यही लगता है कि एमएस धोनी टीम का हिस्सा है, हालांकि कप्तानी वो नहीं करेंगे और पिछले सीजन की तरह इस बार भी रुतुराज गायकवाड़ ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे।
ये रही आईपीएल 2025 के लिए सीएसके की टीम (IPL 2025)
रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ।
आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को होगा (IPL 2025)
आपको बता दें कि 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 का पहला मैच खेलेगी। मालूम हो कि आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा। इस सीजन में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनके नाम हैं KKR, RCB, DC, LSG, MI, GT, RR, PBKS, SRH, और CSK।












Click it and Unblock the Notifications