IND vs NZ : क्या हार्दिक पांडया का इस खूबसूरत हसीना से चल रहा है चक्कर? सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे सवाल
IND vs NZ Final Hindi: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खिताब अपने नाम कर लिया । पूरे 12 साल बाद भारत चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियंस बना है, इंडिया ने तीसरी बार ये ट्रॉफी जीती है। भारत के इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है तो वहीं पीएम मोदी ने भी भारत की इस जीत को 'असाधारण' बताया है।
इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने अपना सौ प्रतिशत दिया है तो वहीं इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या का भी योगदान काफी सराहनीय रहा लेकिन इस बार उनके चर्चित होने की वजह केवल खेल नहीं बल्कि एक पर्सनल कारण भी है। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की लाइफ में फिर से प्यार एंट्री हुई है।

वो और ब्रिटिश गायिका जैस्मीन वालिया रिलेशनशिप में हैं, इन अफवाओं को हवा तब और मिल गई जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं जैस्मीन को टीम इंडिया के लिए चियर करते देखा गया।
'द ओनली वे इज़ एसेक्स (TOWIE)' से मिली लोकप्रियता (IND vs NZ)
देखने में बेहद ही ग्लैमरस जैस्मीन ने ब्रिटिश रियलिटी शो, 'द ओनली वे इज़ एसेक्स (TOWIE)' से लोकप्रियता हासिल की है। वो इससे पहले "बॉम डिग्गी" गीत की वजह से मशहूर थीं। आपको बता दें कि जैस्मीन भारती मूल की हैं, उनके मम्मी-पापा इंडिया से ताल्लुक रखते हैं और वो इंडियन कल्चर से भी काफी प्रभावित हैं।
क्या जैस्मीन हैं नताशा स्टेनकोविक से तलाक की वजह? (IND vs NZ)
हार्दिक के साथ उनके रिलेशन की खबरें तब सामने आईं जब जुलाई 2024 में हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक से तलाक के तुरंत बाद ही ग्रीस से जैस्मीन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, खास बात ये थी जैस्मीन ने भी अपने सोशल मीडिया पर उसी तस्वीर को शेयर किया था। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर लगातार बातें हो रही हैं लेकिन हार्दिक और जैस्मीन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।
जुलाई 2024 में हुआ था नताशा और हार्दिक का तलाक
मालूम हो कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने साल जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी। दोनों को शादी से एक बेटा अगस्त्य है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी करके अलग होने की बात कही थी लेकिन दोनों बेटे की देखभाल मिलकर करने का फैसला किया है हालांकि आज तक हार्दिक और नताशा के तलाक की वजह क्लीयर नहीं है, लेकिन अब जैस्मीन की बात सामने आने पर लोग इसे तलाक की वजह से जोड़ रहे हैं।
नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, सार्बिया की रहने वाली हैं
मालूम हो कि हार्दिक ने नताशा ने प्रेम विवाह किया था और दोनों ने दो बार शादी की थी। मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, और कई हिंदी फिल्मों में आयटम डांस भी कर चुकी हैं। उनकी और हार्दिक की मुलाकात एक डांस क्लब में हुई थी। दोनों के रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला था जब हार्दिक ने क्रूज पर सगाई करते हुए अपनी और नताशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद दोनों ने पैरेंटस बनने की खुशखबरी शेयर की थी, अटकलें लगाई गई थीं नताशा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं।
हार्दिक के फैंस ने जैस्मीन की खूबसूरती की तारीफ की
वो और हार्दिक साथ में काफी खुश नजर आते थे लेकिन फिर अचानक से दोनों के तलाक की खबरें सामने आईं और अब एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को प्यार में गिरफ्तार बताया जा रहा है। खैर देखते हैं कि इस बारे में भारत का स्टार प्लेयर कब चुप्पी तोड़ता है। फिलहाल हार्दिक के फैंस ने जैस्मीन की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उनके लिए बेस्ट बताया है।












Click it and Unblock the Notifications