IND vs NZ, Prize Money: टीम इंडिया पर हुई करोड़ों की बारिश,क्या मेजबान पाकिस्तान रह गया खाली हाथ?

IND vs NZ: टीम इंडिया अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चैंपियंन है। उसने रविवार को दुबई मे खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पूरे 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

पूरा देश टीम की जीत का जश्न मना रहा है तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़कर पैसों की बारिश हुई है और यही नहीं उपविजेता टीम को भी करोड़ों रु मिले हैं, जबकि सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहा मेजबान पाकिस्तान भी खाली हाथ नहीं लौटा है।

Champions Trophy 2025

एक नजर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी पर (IND vs NZ)

  • विजेता टीम यानी भारत को 2.24 मिलियन डॉलर 19.5 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता टीम यानी कि न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर 9.72 करोड़ रुपये।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मिला इनाम (IND vs NZ)

यही नहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों यानी की ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को 4.86 करोड़ रुपये मिले हैं।तो वहीं नॉकआउट में ना जाने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा है।

मेजबान पाकिस्तान सीरीज में रहा नंबर 7 पर (IND vs NZ)

आपको बता दें कि इन टीमों में मेजबान पाकिस्तान भी शामिल है, जो कि इस सीरीज में 7 वें नंबर पर रहा है, उसे भी 1.21 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और इंग्लैंड भी शामिल हैं।

  • अफगानिस्तान को 3.04 करोड़ रुपये मिले।
  • बांग्लादेश को भी 3.04 करोड़ रुपये मिले।
  • इंग्लैंड को पाकिस्तान के बराबर 1.21 करोड़ मिले।

रोहित शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया (IND vs NZ)

आज के मैच में रोहित शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया तो वहीं रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि 'हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली और अपने अंदाज में परिणाम पाना बेहद ही शानदार है।'

रविंद्र जडेजा से मिलता है आत्मविश्वास (IND vs NZ)

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 'वो एग्रेसिंव खेलते हैं लेकिन ये आसान नहीं था और वो इसके लिए लगातार राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर से बात करते रहते हैं तो वही उन्होंने रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें आगे आकर खेलने का आत्मविश्ववास रवींद्र जडेजा से मिलता है।'

फाइनल में ये थी टीमें (IND vs NZ)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+