IPL 2025: कोहली के साथ कौन करेगा ओपन? केकेआर के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग 11

IPL 2025: आरसीबी इस आईपीएल में अपना पहला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेलेगी और यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। पिछले साल टाइटल जीतने वाली केकेआर के सामने आरसीबी के लिए काम आसान नहीं होगा। इस बार आरसीबी की टीम नए कप्तान के साथ खेलेगी।

रजत पाटीदार की कप्तानी में इस टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है। पाटीदार पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे। आरसीबी की ताकत के बारे में बात की जाए, तो बैटिंग लाइनअप अच्छी है। कोहली, साल्ट, लिविंगस्टोन आदि प्लेयर्स की धमाकेदार बैटिंग किसी भी गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकती है।

ipl 2025

हालांकि आरसीबी अभी अहम क्षेत्रों में पीछे है और यह चिंता का विषय है। इस बार विराट कोहली के साथ ओपनर के तौर पर टीम में फिल साल्ट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आरसीबी के बल्लेबाज अंतिम ओवरों में रन कैसे बनाएंगे, यह भी देखना होगा। साल्ट के साथ कोहली की ओपनिंग जोड़ी का टेस्ट भी होना है।

पहले मुकाबले की बात करें, तो आरसीबी चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। कोहली और साल्ट के अलावा रजत पाटीदार नम्बर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं। लिविंगस्टोन को बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है।

उनके अलावा टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या भी ऑल राउंडर के तौर पर खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मुकाबला कड़ा हो सकता है लेकिन आरसीबी की राह आसान नहीं कही जा सकती है।

IPL 2025: आरसीबी का दारोमदार के कोहली पर

विराट कोहली इस टीम में तुरुप का इक्का हैं और उनके ऊपर ही सभी नजरें रहने वाली हैं। विराट कोहली की हालिया फॉर्म भी काफी धांसू रही है। प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों की तरफ नज़र डाली जाए, तो भुवनेश्वर कुमार, हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा का नाम हो सकता है।

IPL 2025: आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+