IPL 2025: आरसीबी को जिताने के लिए कौनसे प्लेयर हर मैच में खड़े रहे? 4 खिलाड़ियों के कारण मिली ट्रॉफी
IPL 2025: आरसीबी भी अब उन टीमों में शामिल है, जिन्होंने आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने छह रनों से करीबी जीत दर्ज की थी। लम्बे समय से विराट कोहली ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे थे।
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बना। पंजाब किंग्स के पास जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन थोड़ी सी चूक से भारी नुकसान उठाना पड़ा।

आरसीबी ने इस सीजन हर टीम के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, तभी घर से बाहर खेले गए मैचों में हार का सामना नहीं किया। किसी एक खिलाड़ी की बदौलत आरसीबी ने इस सीजन टाइटल नहीं जीता है। ऐसे में पूरे सीजन धमाल मचाने वाले कुछ प्लेयर्स के बारे में जानना जरूरी है।
विराट कोहली: पूर्व कप्तान ने अपने बल्ले से आग उगलने का काम किया है। विराट कोहली ने अपने बल्ले से जलवा दिखाने का काम किया है। इस सीजन उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेलकर 657 रन बनाए हैं। कोहली ने आठ अर्धशतक जड़े और 144 के स्ट्राइक रेट से ये रन आए।
फिल सॉल्ट: ओपनर सॉल्ट आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए। सॉल्ट के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। आरसीबी की खिताबी जीत में उनका अहम योगदान रहा।
जितेश शर्मा: आरसीबी के लिए अंतिम लीग चरण में जितेश शर्मा ने धमाका किया था। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाते हुए आरसीबी को 228 का लक्ष्य चेज कराकर टॉप दो में पहुंचा दिया था। वहां हारने से आरसीबी की रैंकिंग में गिरावट आती।
जोश हेजलवुड: आरसीबी की गेंदबाजी हेजलवुड ने बखूबी संभालकर रखी। इस सीजन हेजलवुड ने आरसीबी के लिए 12 मुकाबले खेले और कुल 22 विकेट झटके। पारी में एक बार हेजलवुड ने 4 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने गेंदबाजी को आगे से लीड कर आरसीबी का काम आसान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications