IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के फास्टेस्ट बल्लेबाज, इन खिलाड़ियों को पछाड़ रचा इतिहास

IPL 2025: आईपीएल के इस सीजन का सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी हैं, जो कम उम्र में ही तहलका मचाने में सफल रहे और बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पछाड़ने का काम भी किया। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन एक शतक जमाया और एक फिफ्टी जड़ी। उनको भारत के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है।

सुपर स्ट्राइकटर होने की वजह से वैभव को इनाम के तौर पर एक कार गिफ्ट में मिली है। हालांकि वह कम उम्र होने के कारण इसे चला तो नहीं पाएंगे लेकिन पहले आईपीएल में उपलब्धि काफी ज्यादा बड़ी है, इस सीजन के पांच सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानना चाहिए। वैभव टॉप पर हैं लेकिन अन्य कौन लोग हैं, जिनको वह पछाड़ने में सफल रहे।

ipl 2025

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स में जब संजू सैमसन चोटिल हुए, तो युवा वैभव को खेलने का मौका दिया गया और वह इसे भुनाने में सफल रहे। सूर्यवंशी ने तबाही मोड ऑन कर दिया। सिर्फ 7 ही मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 252 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट करीबन 207 का रहा। एक शतक और एक फिफ्टी आई।

निकोलस पूरन

इंटरनेशनल क्रिकेट के धाकड़ पार हिटर निकोलस पूरन ने भी इस सीजन धमाकेदार खेल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने लखनऊ के लिए कुल 14 मुकाबले खेलकर 524 रन बनाए। नाबाद 87 रन उनका बेस्ट स्कोर था। पूरन का स्ट्राइक रेट 196 से ज्यादा का रहा।

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले इस ओपनर ने भी तबाही मचाने का काम किया। 14 मैचों में अभिषेक शर्मा ने कुल 439 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ़ में जाने से पहले ही बाहर हो गई। अभिषेक के बल्ले से 2 फिफ्टी और एक शतक आया। उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा।

आयुष म्हात्रे

चेन्नई सुपर किंग्स के इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रभावशाली गेम का प्रदर्शन किया। सिर्फ 7 मैच खेलकर उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। उन्होंने कुल 240 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीबन 189 का रहा। उनको भी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा है।

टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया का यह क्रिकेटर अंतिम मैचों में चोटिल हो गया लेकिन जिन मैचों में बैटिंग की, उनमें स्ट्राइक रेट के मामले में अव्वल रहे। टिम डेविड ने धांसू अंदाज में शॉट जड़े हैं। उनको अंत में कुछ गेंदों के लिए मौका मिलता था। डेविड ने 12 मैचों में 187 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+