क्या Rahul Dravid बनेंगे Delhi Capitals के हेड कोच? मेगा ऑक्शन से पहले Rishabh Pant की टीम में बड़ी हलचल

IPL 2025, Delhi Capitals: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने 17 साल जीतने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी, राहुल द्रविड़ की कोचिंग और खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ये संभव हो पाया। टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को भारतीय टीम नया हेड कोच भी बना दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बन सकते हैं राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ सकते हैं। राहुल द्रविड़ पहले भी लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं। अब एक बार फिर से राहुल द्रविड़ की टीम में एंट्री हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिकी पोंटिंग को कोच के पद से हटा दिया है। ऐसे में राहुल द्रविड़ को यह भूमिका सौंपी जा सकती है।

IPL 2025 1

सौरव गांगुली से अच्छे संबंध

मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली है। लेकिन सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड कोच का पद एक साथ संभालने के लिए तैयार नहीं हैं सौरव गांगुली से राहुल द्रविड़ के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के हेड कोच बनाने में भी सौरव गांगुली का बड़ा रोल रहा है। ऐसे में गांगुली द्रविड़ को दिल्ली में लाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

ऋषभ पंत को रिटेन करेगी दिल्ली

कार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी होने के बाद लंबे समय बाद ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में वापसी की है। ऋषभ पंत आने वाले समय में भारतीय टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को निखारने में राहुल द्रविड़ का बड़ा रोल रहा है। ऐसे में राहुल द्रविड़ एक बार फिर पंत के साथ काम कर सकते हैं।

दिल्ली की टीम में होंगे बड़े फेरबदल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी भी आईपीएल में अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश है। दिल्ली कैपिटल्स साल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले टीम में कई बड़े बदलाव कर सकती है। साल 2024 के आईपीएल में दिल्ली की टीम प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+