IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में किस टीम में जाएंगे Rishabh Pant, DHONI के चेले पर इन टीमों की नजर
IPL 2025, Latest News in hindi: दिसंबर में होने वाले आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस बार कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इस बीच ऋषभ पंत का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मेगा नीलामी से पहले वह टीम का साथ छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के लिए यह बड़ा झटका होगा।
पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजर
अगर ऋषभ पंत ऑक्शन में जाते हैं तो ऐसी टीमें हैं जो हर हाल में ऋषभ पंत को खरीदना चाहेगी। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। सीएसको को किसी भी अन्य टीम से ज़्यादा ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी की ज़रूरत है। एमएस धोनी के संन्यास को लेकर अनिश्चितताओं के चलते पंत आदर्श उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर उनकी काबिलियत उन्हें सीएसके के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार बनाती है, जो नीलामी में उनके लिए खुलकर बोली लगा सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बरसा सकती है पैसा
एक और टीम जो पंत में गहरी दिलचस्पी दिखा सकती है, वह है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। टीम एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश में है, खासकर दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद टीम को एक भारतीय विकेटकीपर की तलाश है। पंत के शामिल होने से RCB को बहुत फायदा हो सकता है, न केवल स्टंप के पीछे और फिनिशर के रूप में उनके कौशल के लिए बल्कि फाफ डु प्लेसिस के बाद कप्तान के रूप में भी पंत टीम को आगे बढ़ा सकते हैं।
गुजरात टाइटंस को पंत की जरूरत
गुजरात टाइटंस को ऋषभ पंत की मौजूदगी से काफी फायदा हो सकता है। हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद टीम को एक बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर की जरूरत है। गुजरात टाइटंस में पंत के शामिल होने से उनकी टीम में काफी सुधार हो सकता है, जिससे वे नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए एक मजबूत दावेदार बन सकते हैं। आईपीएल में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज करने का फैसला करती है, तो नीलामी में पंत के आने से कई टीमों के बीच बोली लगाने की होड़ शुरू हो सकती है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के साथ कई अन्य टीम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications