IPL 2025: पहली ही नजर में देविशा पर दिल हार बैठे थे 'मिस्टर 360', कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेमकहानी

IPL 2025: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जलवा आईपीएल में देखने को मिल रहा है। रविवार को चेन्नई के खिलाफ उन्होंने मुंबई टीम की कप्तानी भी की, हालांकि टीम को वो विजयी नहीं बना पाएं लेकिन अपने अंदाज से उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

आपको बता दें कि टी 20 के धुरंधर कहे जाने वाले सूर्य कुमार यादव ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज भले ही वो 'मिस्टर 360' कहे जाते हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है लेकिन इस अप्स-डाउन की लाइफ में उनके साथ उनकी ताकत बनकर केवल एक इंसान रहा और वो हैं उनकी 'बेटर हाफ़' यानी कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी।

IPL 2025

सूर्या और देविशा दोनों कॉलेज फ्रेंड हैं (IPL 2025)

देखने में बेहद हसीन देविशा मूल रूप से मुंबई की हैं, उनका जन्म मुंबई में 1993 में हुआ था। सूर्या और देविशा दोनों कॉलेज फ्रेंड हैं। दोनों पहली बार कॉलेज फंक्शन में ही मिले थे, जिसमें देविशा ने, स्टेज पर डांस किया था, जिसे देखते ही सूर्या उन पर मोहित हो गए थे।

दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा

दोनों की दोस्ती जल्द ही प्रेम में बदल गई लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा क्योंकि उस वक्त सूर्या अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे।

साल 2016 में सूर्या और देविशा ने की शादी (IPL 2025)

सूर्या जब स्थापित क्रिकेटर बन गए, तब जाकर दोनों ने अपना रिलेशनशिप सार्वजनिक किया। दोनों ने साल 2016 में शादी की। आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं लेकिन उनका पालन-पोषण मुंबई में ही हुआ है।

मेरी सफलता के पीछे केवल मेरी पत्नी: सूर्य कुमार

उन्होंने अपने लगभग हर इंटरव्यू में यही कहा है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। वो ही उनकी शक्ति हैं और वही उनकी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

Made For Each Other कहलाता है जोड़ा (IPL 2025)

गौरतलब है कि देविशा एक डांस टीचर के रूप में अपना करियर बढ़ा रही हैं तो वहीं उन्हें बेकिंग और कुकिंग का भी शौक है, वो एनिमल लवर हैं और जानवरों की सुरक्षा के लिए भी काफी काम करती रहती हैं। वो 'द लाइटहाउस प्रोजेक्ट' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

पावर कपल कहलाते हैं सूर्या-देविशा

क्रिकेट की दुनिया का ये पावर कपल एक-दूसरे को ही टक्कर देता है इसलिए इस जोड़े को लोग Made For Each Other भी कहते हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+