Sana Javed: 'बहुत बेकार औरत है', क्यों लोगों के निशाने पर हैं शोएब मलिक की पत्नी सना? वजह इस बार सानिया नहीं
Sana Javed Hindi: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हैं, लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वजह है उनका बर्ताव, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है, हालांकि इस बार उन्होंने सानिया मिर्जा के खिलाफ कुछ नहीं कहा है बल्कि इस बार लोग उनसे नाराज पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर सरफराज अहमद की वजह से हुए हैं।
दरअसल पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा सना जावेद इन दिनों टीवी शो 'जीतो पाकिस्तान' का हिस्सा हैं। 17 मार्च को, जो शो ऑन एयर हुआ था, उसमें उन्होंने, क्रिकेटर सरफराज अहमद के साथ शिरकत की थी, हालांकि दोनों की उपस्थिति ने शो में रौनक ला दी थी।

लेकिन शो के दौरान सना ने सरफराज से कुछ ऐसा कह दिया जिससे लोग, खासकर के सरफराज के फैंस, बुरी तरह से उनसे नाराज हो गए और उन्हें शो से बाहर करने की बात करने लगे। लोगों ने सना को 'बुरी औरत' तक कह डाला। लोगों ने कहा कि 'पहले वो तरीका सीखें कि सीनियर्स से बात कैसे की जाती है?'
सना और सरफराज ने की टीवी शो में शिरकत (Sana Javed)
दरअसल शो में एक गेम हुआ 'डब्बा खोलो', जिसमें सना और सरफराज दोनों ने हिस्सा लिया। शो में सरफराज ने सफा मुस्तफा को डब्बा खोलने से रोका तो सना ने कहा कि ये क्या बात हुई?
टीवी शो 45 मिनट का है, अभी क्या ही खोलें डब्बा?
तो इस पर सरफराज ने कहा कि 'अरे टीवी शो 45 मिनट का है, अभी क्या ही खोलें डब्बा?' तो इस पर सना ने कहा कि 'ये तो लग रहा है कि जैसे चाभी घुमा दी किसी ने? बड़बड़ बोले जा रहे हैं।' जिस पर सरफराज ने कहा -'जहां गेदें खेलनी थी, वहां तो खेली नहीं।'
'आपको क्या तकलीफ है, मैं अपने मियां के साथ कैसे भी खेलूं' (Sana Javed)
इस पर सना ने कहा कि 'आपको क्या तकलीफ है, मैं अपने मियां के साथ कैसे भी खेलूं, आप अपना खेलें ना?' सना का ये रूख बिल्कुल भी सरफराज के फैंस को पसंद नहीं आया और वो इसकी आलोचना में जुट गए।
बहुत बेकार औरत है ये, सना पर भड़के लोग
उन्होंने कहा कि 'इस लड़की को बिल्कुल भी सीनियर्स से बात करने की तमीज नहीं है और शादी के बाद तो ये और भी ज्यादा ढीट हो गई है। बहुत बेकार औरत है ये, इसे तुरंत ही शो से आउट करना चाहिए।'
"शहर-ए-ज़ात" से की अपने करियर की शुरुआत (Sana Javed)
आपको बता दें कि देखने में काफी हसीन सना जावेद ने 2012 में "शहर-ए-ज़ात" से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से वह कई धारावाहिकों में नज़र आ चुकी हैं और "रुसवाई" में अपनी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स का PISA अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
सना ने शोएब से की है दूसरी शादी
सना ने 2020 में गायक उमैर जसवाल से शादी की, लेकिन 2023 में अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। तो वहीं शोएब मलिक की शादी पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से हुई थी। उनका एक बेटा इज़हान मिर्ज़ा मलिक है।
सानिया और शोएब के तलाक की वजह सना हैं?
साल 2024 में शोएब ने अपनी और सना की शादी की फोटो डालकर अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था और इसके बाद ही लोगों को पता चला कि सानिया और शोएब अलग हो गए हैं। भारतीयों के लिए ये बड़ा झटका था। आज भी लोग शोएब को इस तलाक की वजह मानते हैं। फिलहाल उनकी तीसरी पत्नी सना इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और वो उन्हें जमकर बुरा भला कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications