Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BCCI Family Rules: 'जब युवी खेलता था तब...', फैमिली रूल्स पर 'सिक्सर किंग' की पत्नी ने खोला पुराना राज

BCCI Family Rules: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था, कुछ लोगों ने खिलाड़ियों की फैमिली संग मस्ती पर सवाल खड़े किए थे, हालांकि उस वक्त तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

लेकिन हाल ही में उसने खिलाड़ियों के विदेशी टूर पर उनकी फैमिली को लेकर कुछ नियम बनाए जिसका विरोध भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने किया है। विराट के बाद भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने भी इस मामले में टिप्पणी की थी।

BCCI Family Rules

जिसके बाद खबर आई थी कि बोर्ड ने नियमों में कुछ बदलाव किए है लेकिन सचिव देवाजीत सैकिया ने साफ लफ्जों में कहा कि 'कोई नियम बदला नहीं गया है।' नियम के मुताबिक खिलाड़ियों के परिवार एक निर्धारित समय के बाद विदेशी टूरों पर प्लेयर्स के साथ नहीं रह पाएंगे।

युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने कही बड़ी बात (BCCI Family Rules)

इस टॉपिक पर सोशल मीडिया पर भी काफी हल्ला मचाया है लेकिन पहली बार इस विषय पर भारत के मशहूर क्रिकेटर और 'सिक्सर किंग' के नाम से लोकप्रिय युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए एक पुराना राज भी खोल दिया। उन्होंने ANI से कहा कि 'खेल की वजह से लंबे वक्त तक परिवार से दूर रहना एक क्रिकेटर और उनके परिवार दोनों के लिए काफी मुश्किल होता है, खासकर के छोटे बच्चों वाले परिवार के लिए। जब युवी विदेशी दौरे पर जाता था और मैं वहां उसके साथ जाती थी और उसका मैच देखती थी आपको बताऊं कि वो हमेशा मेरे बारे में चिंतित रहता था।'

'इसमें कोई शक नहीं कि इससे खेल पर भी असर होता है' (BCCI Family Rules)

'ये नेचुरल है किसी भी प्लेयर्स के लिए और इसमें कोई शक नहीं कि इससे खेल पर भी असर होता है इसलिए मेरा मानना है कि दौरे के दौरान परिवार के साथ समय सीमित करने से खिलाड़ियों की चिंता कम होगी और उनका प्रदर्शन अच्छा हो सकता है।' हेजल ने इस तरह से बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है।

क्या है बीसीसीआई का फैमिली रूल्स? (BCCI Family Rules)

आपको बता दें कि बीसीसीआई के फैमिली रूल्स के मुताबिक अगर कोई विदेशी दौरा 45 दिन या उससे कहीं ज्यादा का है तो खिलाड़ी का परिवार (पत्नी-बच्चे या परिवार का कोई सदस्य, मंगेतर) पहले दो सप्ताह के बाद 14 दिनों तक साथ रह सकते हैं।

बीसीसीआई फैमिली मेंबर्स के रहने का खर्चा देता है

मालूम हो कि बीसीसीआई फैमिली मेंबर्स के रहने का खर्चा वहन करता है लेकिन यात्रा का खर्चा नहीं देता है। वो खिलाड़ी का व्यक्तिगत होता है, हालांकि खिलाड़ी के आने-जाने का पूरा खर्च बीसीसीआई ही करती है।

फिल्मी है हेजल और युवराज की प्रेम कहानी (Yuvraj Singh- Hazel Keech)

टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेज़ल कीच की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने लंबी डेट के बाद शादी का फैसला किया। दोनों एक पार्टी में कॉमन दोस्त संग मिले थे।

बड़ी मुश्किल से हेजल मानी थी : युवराज सिंह

युवराज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'उन्होंने हेज़ल को लगभग 3 साल तक डेट के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन हेजल ने उन्हें घास नहीं डाली थी लेकिन एक दिन उन्हें मैं समझ आया और फिर हमारा रिश्ता आगे बढ़ा।'

Take a Poll

युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने दो तरह से की शादी (Yuvraj Singh- Hazel Keech)

साल 2015 में युवी ने बाली (इंडोनेशिया) में हेज़ल को शादी के लिए प्रपोज किया था। 30 नवंबर 2016 को पहले युवराज सिंह और हेज़ल कीच ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की। यह शादी चंडीगढ़ के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने गोवा में हिंदू रीति-रिवाजों से भी ब्याह रचाया।

दो बच्चों संग खुशी-खुशी जीवन गुजार रहे हैं

आज ये दोनों अपने दो बच्चों संग खुशी-खुशी जीवन गुजार रहे हैं। हैजल एक डांसर और फिल्म अभिनेत्री रही हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+