RCB के लिए IPL 2025 का ट्रॉफी जीतना नहीं आसान, इन टीमों से होगी भिड़ंत, दिग्गजों की वापसी पर संकट
IPL 2025 RCB Matches: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 12 मई को आईपीएल के 18वें सीजन के बाकी बचे मुकाबलों का शेड्यूल घोषित किया। पहले 9 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बिगड़ी स्थिति के कारण आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब सीजफायर के बाद आईपीएल के लीग स्टेज और नॉकआउट मुकाबलों की तारीखें तय हो गई हैं।
पहली बार खिताब जीतना चाहेगी आरसीबी (IPL 2025 RCB Matches)
आईपीएल 2025 में पहले 25 मई को होने वाला फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी के पास अब भी तीन मुकाबले बाकी हैं। इन मुकाबलों के परिणाम उनके लिए टॉप-2 में जगह बनाने के लिए अहम होंगे। आरसीबी की कोशिश होगी कि वह लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करें और पहली बार खिताब जीतने में सफलता हासिल करें।

इन टीमों से होगा आरसीबी का सामना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के लिए बचे हुए तीन मुकाबले सीजन के लिहाज से बेहद अहम होने वाले हैं। आरसीबी का अगला मैच 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ भी यही स्टेडियम में मुकाबला होगा। इन दोनों मैचों के परिणाम आरसीबी की प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदों को तय करेंगे, क्योंकि टीम को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए जीत की आवश्यकता होगी।
आरसीबी के लिए जीत जरूरी
इसके बाद आरसीबी का सामना 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भी आरसीबी के लिए अहम है क्योंकि लखनऊ जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत उन्हें टॉप-2 में स्थान दिला सकती है। इन तीनों मैचों के परिणाम टीम के सीजन की दिशा तय करेंगे। इसलिए आरसीबी के लिए यह मुकाबले न केवल अपनी जीत की लय बनाए रखने, बल्कि टॉप-2 में जगह पाने के लिए भी जरूरी है।
जोश हेजलवुड की खलेगी कमी
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई विदेशी खिलाड़ी अपनी सुरक्षा की चिंताओं के चलते अपने देश लौट गए थे, और इनमें से कुछ के वापस आने की संभावना अब कम नजर आ रही है। इस बीच, आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अपने कंधे की चोट के कारण इस सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। यह आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि हेजलवुड ने अब तक टीम के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाएं थे।
रजत पाटीदार का खेलना मुश्किल
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार जो सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उनकी वापसी की संभावना पर सवाल बने हुए हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं इस सीजन बल्ले से रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications