चौथी बार फाइनल खेलने के लिए तैयार RCB, क्या पूरी होगी कोहली की विराट ख्वाहिश, जानें रिकॉर्ड

IPL 2025 PBKS vs RCB, Qualifier 1: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। अब 3 जून को फाइनल मुकाबला जीतकर टीम की कोशिश ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी। आरसीबी के लिए इस मुकाबले में जोश हेजलवुड की वापसी हुई। हेजलवुड के अलावा टीम के गेंदबाजं ने धारदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 101 पर समेट दिया और आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया।

चौथी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी (IPL 2025 PBKS vs RCB, Qualifier 1)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में अब तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। लेकिन 18वें सीजन में टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। हालांकि, टीम का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। आरसीबी ने कई बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है और तीन बार फाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। लेकिन दुर्भाग्यवश, तीनों बार फाइनल में टीम हार का सामना कर चुकी है।

IPL 1

2009 में पहली बार पहुंची थी फाइनल में

आरसीबी की पहली बार फाइनल में जगह बनाने की उपलब्धि साल 2009 में आई थी। उस साल खिताबी मुकाबला डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ था। उस फाइनल में आरसीबी को 143 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम यह लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई और छह रनों से हार गई। यह हार आरसीबी के लिए काफी निराशाजनक थी क्योंकि पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी वे जीत के करीब नहीं पहुंच सके।

साल 2011 में भी मिली थी हार

साल 2011 में आरसीबी ने फिर से आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। इस बार फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में आरसीबी को 58 रनों से हराकर अपने खिताबी रिकॉर्ड को मजबूत किया। यह हार आरसीबी के लिए एक और बड़ा झटका था क्योंकि टीम ने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी खिताब नहीं जीता। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी को पूरी तरह से मात दी थी।

9 साल पहले हैदराबाद से मिली थी हार

आरसीबी की तीसरी और अंतिम बार फाइनल में जगह बनाने का मौका साल 2016 में आया। उस साल फाइनल में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक था, लेकिन आरसीबी अंत में 8 रनों से हार गई। इस हार के साथ आरसीबी के आईपीएल जीतने के सपने एक बार फिर टूट गए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अच्छी रणनीति और टीमवर्क से आरसीबी को मात दी।

ट्रॉफी जीतने का मौका

आरसीबी की टीम तीन बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद भी आईपीएल का खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है। टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं रही, बल्कि कई बार खराब दिन और रणनीतिक गलतियां उन्हें जीत से दूर ले गईं। आरसीबी के फैंस आज भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उनकी टीम पहली बार आईपीएल का ट्रॉफी जीत सके। विराट कोहली का ट्रॉफी उठाने का ख्वाब इस साल पूरा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+