IPL 2025: पंजाब किंग्स, गुजरात और लखनऊ ने घोषित किये रिप्लेसमेंट, न्यूजीलैंड के तूफानी खिलाड़ियों की एंट्री

IPL 2025 Replacements: आईपीएल के दूसरे चरण के लिए विदेशी प्लेयर्स की अनुपलब्धता के कारण टीमों के सामने नए खिलाड़ी लाने की चुनौती थी और अब अब कुछ टीमों की तरफ से अपने नये नामों की घोषणा कर दी गई है। जो विदेशी प्लेयर चला गया है, उसकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा कर गई है।

गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने रिप्लेसमेंट प्लेयर्स की घोषणा की है। आईपीएल ने अपनी वेबसाईटी पर इस बारे में जानकारी दी है और यह भी बताया है कि किस खिलाड़ी के जाने पर नया खिलाड़ी लाया गया है।

ipl 2025

पंजाब की टीम में कीवी खिलाड़ी

पंजाब किंग्स ने लॉक़ी फर्ग्यूसन के स्थान पर काइल जैमिसन को टीम में शामिल किया है। फर्ग्यूसन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टाटा आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ के कीवी तेज गेंदबाजी फर्ग्यूसन को 2 करोड़ में साइन किया गया है।

गुजरात ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को लिया

गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर के स्थान पर कुसल मेंडिस को टीम में शामिल किया है। जोस बटलर 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात का आखिरी लीग मैच खेलने के बाद 26 मई को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए इंग्लं रवाना हो जाएंगे। यह बदलाव 26 मई से प्रभावी होगा। मेंडिस को 75 लाख रुपये में खरीदा गया है।

लखनऊ में न्यूजीलैंड का प्लेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ विलियम ओ'रूर्क को मयंक यादव के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया है। मयंक यादव पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2025 के शेष सीज़न से बाहर हो गए हैं। विलियम ओ'रूर्क को 3 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है।

अन्य टीमों के ऊपर नज़र

तीन टीमों ने अपने रिप्लेसमेंट प्लेयर्स की घोषणा कर दी है। कुछ टीमों पर अब भी नजरें बनी हुई हैं। इनमें आरसीबी, मुंबई इंडियंस का नाम प्रमुख है। इन दोनों टीमों में रिप्लेसमेंट वाले नाम कौनसे होंगे, यह देखना हम रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+