Preity Zinta की पंजाब को पछाड़ा टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई-चेन्नई का बुरा हाल
IPL 2025 Points Table updated: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस जीत के बाद आईपीएल 2025 प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली ने प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स को पछाड़कर टॉप पर जगह बनाई। लेकिन पंजाब के पास राजस्थान को हराकर एक बार फिर टॉप पर आने का मौका होगा।
दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक (IPL 2025 Points Table updated)
इसके साथ ही दिल्ली आईपीएल 2025 में तीन जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरी तरफ लगातार तीसरी हार के बाद सीएसके आठवें स्थान पर बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस पर 12 रन की रोमांचक जीत हासिल कर छठे स्थान पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में सबसे नीचे है।

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी टीमें
लीग स्टेज में हर टीम को 14 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। इस दौरान पॉइंट्स टेबल में हर दिन बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे टॉप-4 टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए जंग होगी। खासतौर पर टूर्नामेंट के अंतिम दिनों में टीमों के बीच दिलचस्प टक्कर होगी। इस दौरान टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। यही वजह है कि हर टीम की कोशिश शुरुआती मुकाबलों में अधिक से अधिक जीत दर्ज करने की होगी।
इस टूर्नामेंट में टॉप फोर में रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। मौजूदा अंक तालिका में दिल्ली, पंजाब, आरसीबी और गुजरात की टीमें टॉप फोर में मौजूद है। लेकिन टूर्नामेंट में अभी काफी मुकाबले बचे हुए हैं। ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस बार कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें हर जीत के साथ टीमें अहम अंक जुटाएंगी।
मुंबई-चेन्नई का बुरा हाल
जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे की ओर बढ़ रहा है, फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। चेन्नई और मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, लेकिन इस सीजन ये दोनों ही टीम संघर्ष करती दिखाई दे रही है। मुंबई इस अंक तालिका में सातवें तो वहीं चेन्नई 8वें स्थान पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications