IPL 2025 के अंतिम मैचों में हो सकते हैं बड़े उलटफेर, क्वालीफाई करने के लिए किस टीम के पास कितना मौका?
IPL 2025 playoff qualification: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण एक सप्ताह के निलंबन के बाद 17 मई को एक बार फिर आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए सात टीमें दावेदारी में रह गई हैं। जबकि तीन टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब प्लेऑफ की रेस में शामिल नहीं हैं।
टॉप पर मौजूद हैं ये दो टीमें (IPL 2025 playoff qualification)
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा समय में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं। दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं और टॉप चार में जगह बनाने के लिए उन्हें बस एक और जीत की आवश्यकता है। वहीं पंजाब किंग्स 11 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसे प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए एक और जीत की आवश्यकता है।

मुंबई और दिल्ली में चौथे स्थान के लिए जंग
मुंबई इंडियंस (12 मैचों में 14 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (11 में 13 अंक) चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर में हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों टीमें एक ऐसे मुक़ाबले में आमने-सामने होंगी जो प्लेऑफ़ की दौड़ को काफ़ी हद तक प्रभावित कर सकता है। मुंबई के पास सिर्फ़ दो मैच बचे हैं, जबकि दिल्ली के पास तीन मुकाबले बचे हुए हैं। ऐसे में लीग स्टेजके अंतिम मैचों में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।
ये टीमें भी रेस में शामिल
लखनऊ सुपर जायंट्स (11 मैचों में 10 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (12 मैचों में 11 अंक) अभी भी दौड़ में बने हुए हैं। दोनों टीमों को अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि अन्य परिणाम उनके पक्ष में आएं। ऐसे में इन सात टीमों के लिए आईपीएल के बचे हुए मुकाबले काफी मायने रखती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें जगह बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications