Prithvi Shaw के साथ ऑक्शन में हुई बड़ी अनहोनी, कभी मिले थे 8 करोड़, इस बार रह गए अनसोल्ड

IPL 2025 mega auction Day 2: आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत में कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को शुरुआती राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। पृथ्वी शॉ को पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन इस सीजन उन्हें बेस प्राइज भी नहीं मिल सका।

डेरिल मिचेल को भी नहीं मिला खरीदार

कैप्ड ऑलराउंडर में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी किसी ने नहीं खरीदा। पिछले सीजन डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदने का काम किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। प्लेसिस की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में ही दिल्ली ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

IPL 2025 1

फाफ डु प्लेसिस हुए दिल्ली में शामिल

पिछले साल फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान थे। लेकिन इस बार उन्हें आरसीबी ने रिटेन नहीं किया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। फाफ डु प्लेसिस का आईपीएल में बड़ा अनुभव है और वे एक बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

मार्को येंसन बने पंजाब का हिस्सा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को येंसन को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन में मार्को येंसन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। पंजाब किंग्स ने मार्को येंसन को खरीदकर अपनी टीम को मजबूती देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+