IPL Auction 2025 में टूटा सबसे ज्यादा खर्च का रिकॉर्ड, फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लगाया बड़ा दांव
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन का 25 नवंबर को दूसरा दिन है, जोकि सऊदी अरब के जेद्दा में अबादी अल-जौहर एरिना में हो रहा है। जेद्दा में आयोजित आईपीएल 2025 मेगा नीलामी ने एक नया इतिहास रच दिया है।
ऑक्शन में अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने कुल ₹555.4 करोड़ खर्च कर 94 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।इस नीलामी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खर्च करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में ₹551.7 करोड़ खर्च करने का रिकॉर्ड था, जो अब आईपीएल 2025 द्वारा पीछे छोड़ दिया गया है।

दूसरे दिन कौन रहा सबसे महंगा खिलाड़ी
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अब तक करोड़ों रुपये से खर्च किए हैं। अनुभवी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दूसरे दिन सबसे महंगे बिके। आरसीबी ने एलएसजी के साथ कड़ी बोली लगाकर जीत हासिल की और अनुभवी तेज गेंदबाज को 10.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।
ये भी पढ़िए- IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल में कितने में बिका कौन-सा खिलाड़ी? यहां देखें पूरी लिस्ट
दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा बिके। आकाश दीप (एलएसजी, 8 करोड़ रुपये), दीपक चाहर (एमआई, 9.25 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (डीसी, 8 करोड़ रुपये), तुषार देशपांडे (आरआर, 6.50 करोड़ रुपये) सभी ऊंचे दामों पर बिके।












Click it and Unblock the Notifications