IPL 2025: केकेआर-लखनऊ मैच के शेड्यूल में बदलाव, जानें कब और कहां खेला जाएगा यह मुकाबला

IPL 2025: आईपीएल में केकेआर का एक मुकाबला शिफ्ट होने की खबरें सामने आ रही थीं। इसके पीछे एक बड़ा कार्म भी था। बताया जा रहा था कि केकेआर का एक मुकाबला कहीं दूसरी जगह खेला जाएगा। अब इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से अहम फैसला लिया गया है।

बीसीसीआई ने मुकाबले की तारीख में ही बदलाव कर दिया और शेड्यूल में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। दरअसल रामनवमी के दिन केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होना था लेकिन पुलिस बलों की अनुपलब्धता के कारण मैच आयोजित कराने में परेशानी थी।

IPL 2025

मुकाबला 6 अप्रैल को खेला जाना प्रस्तावित था लेकिन इसमें अब बदलाव करते हुए 8 अप्रैल कर दिया गया है। मैच की तारीख बदलने का निर्णय कोलकाता पुलिस और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अनुरोध पर बीसीसीआई ने लिया। पुलिसकर्मियों की कमी की बात कहते हुए तारीख में बदलाव की बात कही गई थी।

राम नवमी के दिन पुलिस बल को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाना है, ऐसे में मुकाबले की सुरक्षा के लिए जाब्ता नहीं होगा। हालांकि मुकाबले का दिन 8 अप्रैल किया गया है लेकिन स्टेडियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा, पहले इसे गुवाहाटी शिफ्ट करने के कयास लगाये जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+