बिहार के लाल ईशान किशन का बड़ा कमाल, धमाकेदार पारी से खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, क्या मिलेगी एंट्री?

IPL 2025 Ishan Kishan: भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद कुछ नए खिलाड़ियों की टेस्ट टीम में एंट्री होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से दूर रहने वाले ईशान किशन पर भी फैंस की नजरें रहने वाली है। ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 23 मई यानी शुक्रवार को शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। ईशान किशन ने 48 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली।

क्या ईशान किशन की होगी एंट्री (IPL 2025 Ishan Kishan)

टी-20 के अलावा ईशान किशन ने टेस्ट और वनडे में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ईशान किशन को इस टीम में मौका मिलेगा। कुछ दिन पहले इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हुआ था। ईशान किशन और करुण नायर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। लेकिन क्या पांच मैचों की सीरीज के लिए ईशान किशन को भारतीय टीम में जगह दी जाएगी।

IPL 1

ईशान ने खटखटाया टीम का दरवाजा

ईशान किशन का साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बीच में वापस आना भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चा में रहा था। इसके चलते उन्हें बीसीसीआई ने सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था, जिससे उनकी वापसी मुश्किल हो गई थी। लेकिन ईशान ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करके एक बार फिर टीम का दरवाजा खटखटाया है। टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के बाद अब गौतम गंभीर के हाथों में है तो इशान किशन के लिए एक नई शुरुआत का मौका हो सकता है।

ईशान किशन ने खेले हैं इतने टेस्ट

ईशान किशन ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक केवल दो मैच खेले हैं, जिसमें कुल 78 रन बनाए हैं। ईशान किशन का अगला लक्ष्य इंडिया ए टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन करके दो साल बाद फिर से टेस्ट टीम में वापसी करना है। इंडिया ए में अच्छा खेलकर वे चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं और भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत कर सकते हैं। हालांकि, इंडिया ए के होने वाले मुकाबले से पहले ही टेस्ट टीम का ऐलान किया जाना है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ईशान किशन को मौका मिलता है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+