IPL 2025: पृथ्वी शॉ की होने वाली है वापसी? RCB 4 खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर ला सकती है
IPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल के इस सीजन में धांसू प्रदर्शन किया है। अंक तालिका में आरसीबी की टीम 16 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ़ में जाने के बेहद करीब भी है। भारत-पाक तनाव की वजह से आईपीएल रद्द किया गया था और अब फिर से शुरू होगा।
इस बीच आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के कई विदेशी प्लेयर्स अब खेलने के लिए नहीं आएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट और अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से खिलाड़ी वापस नहीं आ पाएंगे। ऐसे में आरसीबी को कुछ अन्य प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर लाना पड़ेगा। चार संभावित दावेदारों का जिक्र यहाँ किया गया है।

विलियम ओ'रूर्के
सीजन के अंतिम चरण में विलियम ओ'रूर्के को आरसीबी में शामिल किया जा सकता है, उनको जोश हेजलवुड की जगह टीम में लाया जा सकता है। हेजलवुड वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने जाएंगे। ओ'रुर्के न्यूजीलैंड से आते हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम किया है। उनकी तेज गेंदबाजी को आरसीबी एक हथियार के रूप में उपयोग कर सकती है।
सलमान निजर
यह खिलाड़ी केरल से आता है। घरेलू क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने टॉप प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल देने के लिए भी बुलाया था। वह मध्य क्रम में खेलते हुए टीम के लिए एक फिनिशिर की भूमिका निभा सकते हैं। आरसीबी के लिए वह प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।
दिलशान मदुशंका
यह खिलाड़ी आरसीबी में एक आदर्श रिप्लेसमेंट विकल्प साबित हो सकता है। लेफ्ट आर्म गेंदबाजी से वह अलग वैरायटी प्रदान करते हैं। वह अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम के लिए जीत का माहौल बनाने का दमखम रखते हैं। वह पावरप्ले में स्विंग कराने के अलावा अंतिम ओवरों में यॉर्कर की क्षमता रखते हैं।
पृथ्वी शॉ
ओपनरों के ऑप्शन में जैकब बेथल बाहर हो गए हैं, उनकी जगह पृथ्वी शॉ एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। फिटनेस मामलों की वजह से वह आईपीएल से बाहर रहे हैं और किसी भी टीम ने उनको नहीं खरीदा था। उनके पास आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और आरसीबी को इससे फायदा हो सकता है। अगर आरसीबी उनको टीम में शामिल करती है, तो वह हैरान करने वाला काम कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications