Virat Kohli on Stampede: 'मैं पूरी तरह से टूट गया हूं', बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली ने दिया पहला रिएक्शन
Virat Kohli on Stampede: बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में टीम का दीदार करने के लिए पहुंचे थे।
इस दुखद घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है तो वहीं आरसीबी टीम की ओर से इस हादसे पर शोक जताया गया है तो वहीं अब इस बड़ी घटना पर आरसीबी स्टार विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने आरसीबी टीम के आधिकारिक बयान को शेयर करते हुए लिखा, "मैं पूरी तरह से टूट गया हूं, शब्द ही नहीं कुछ कहने को।'

आरसीबी ने पहली बार आईपीएल कप जीता (Virat Kohli on Stampede)
आपको बता दें कि आरसीबी ने पहली बार आईपीएल कप जीता है, जिसका जश्न मनाने के लिए लोग भारी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर खड़े हुए थे, जहां बदइंतजामी के कारण अचानक से भगदड़ मच गई और ये भयावह घटना घट गई। मालूम हो कि मंगलवार, 3 जून को आरसीबी ने 18 साल बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर ये जीत अपने नाम की (Virat Kohli on Stampede)
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर ये जीत अपने नाम की है। बेंगलुरु की टीम ने पहली बार ये कप जीता है और इसी वजह से पूरा बेंगलुरु जश्न में डूबा हुआ था और बेसब्री से अपने खिलाड़ियों की वापसी का इंतजार कर रहा था लेकिन जश्न में भंग तब पड़ा जब बुधवार को अचानक से स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की जान ली गई। कहा जा रहा है कि स्टेडियम में आने के लिए कोई टिकट नहीं था, जिसकी वजह से भारी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए और ये हादसा हो गया।
क्या कहा पीएम मोदी ने? (Stampede)
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- बेंगलुरू में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi
RCB ने क्या कहा?
हम दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।आरसीबी ने दुखद जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया।
विजयी परेड हुई कैंसिल (Stampede)
आपको बता दें कि हालांकि स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। आरसीबी के खिलाड़ियों को खुली बस में विजयी परेड भी निकालनी थी, लेकिन बाद में यह कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। कोहली और पाटीदार के संबोधन के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए और फैंस का आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications