हार के बाद टूट कर बिखर गए थे शशांक सिंह, RCB की जीत के जश्न में फैंस को नजर नहीं आए आंसू
Shashank Singh Video Viral: पंजाब किंग्स के शशांक सिंह की नाबाद 61 रनों की पारी के बावजूद टीम को फाइनल में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब की टीम केवल 6 रन से हार गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर अपने लाखों फैंस का सपना साकार किया।
प्रियांश आर्य के आउट होते ही बदला मैच (Shashank Singh Video Viral)
पंजाब किंग्स ने 191 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआत तो मजबूत की थी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने अच्छी साझेदारी कर टीम को एक मजबूत आधार दिया। हालांकि प्रियांश आर्य का विकेट एक शानदार कैच की वजह से गिरने के बाद आरसीबी ने वापसी की। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के विकेट जल्दी गिरने से पंजाब की पारी लड़खड़ा गई।

शशांक सिंह ने अकेले दम पर की लड़ाई
फिर शशांक सिंह ने अकेले दम पर टीम को जीत की उम्मीदें जीवित रखीं। उन्होंने पारी के अंत तक जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अंतिम 4 गेंदों पर 22 रन बनाकर विरोधी गेंदबाजों को चुनौती दी। शशांक की यह पारी मुख्य रूप से जोश हेज़लवुड जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज के खिलाफ भी छक्कों से भरी रही। हालांकि, दूसरी तरफ से टीम के विकेट गिरते गए और साथी बल्लेबाजों के न होने के कारण शशांक की मेहनत अंतिम परिणाम तक नहीं पहुंच पाई।
आरसीबी की जीत के जश्न में छिपे शशांक सिंह के आंसू
अंत में जब यश दयाल ने 18वें ओवर में पंजाब की पारी को धीमा कर दिया तो आरसीबी के जीतने की संभावना बढ़ गई। पंजाब की यह हार भले ही बेहद कड़वी थी, लेकिन शशांक सिंह की व्यक्तिगत प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में उनकी काबिलियत का परचम लहराया। उनकी पारी आंसुओं के साथ समाप्त हुआ, लेकिन यह इनिंग पंजाब के फैंस के दिलों में एक गर्व की भावना छोड़ गया। आरसीबी की जीत के जश्न में शशांक के ये आंसू कही न कही छिप गए।












Click it and Unblock the Notifications