IPL 2025: आईपीएल में इस बार कुल कितने डबल हेडर होंगे? क्या है मुकाबले शुरू होने का टाइम

IPL 2025: बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2025 का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। चैम्पियंस ट्रॉफी के लगभग दो सप्ताह बाद इस मेगा इवेंट का आगाज हो जाएगा। पिछला सीजन केकेआर ने अपने नाम किया था और इस बार पहला मैच केकेआर की टीम को खेलना है।

केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच 22 मार्च को ही खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। इस दिन डबल हेडर होना है।

ipl 2025

इस बार इवेंट कुल 65 दिनों तक चलना है और इसमें 74 मैच होंगे। डबल हेडर की बात करें, तो 23 मार्च को रविवार के दिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट में अन्य डबल हेडर भी खेले जाएँगे। कुल 12 डबल हेडर मुकाबले इस सीजन में खेले जाएंगे।

डबल हेडर के दिन पहले मैच का टाइम दोपहर 3 बजकर 30 मिनट रहेगा। इसके बाद दूसरे मैच का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट होगा। 65 दिनों के इवेंट में 12 डबल हेडर ठीक ही कहे जा सकते हैं। 30 मार्च के दिन भी डबल हेडर है। इस दिन भी रविवार ही है।

IPL 2025: अप्रैल में ज्यादा डबल हेडर

5 और 6 अप्रैल को शनिवार और रविवार है और इन दोनों दिनों में डबल हेडर है। यानी यहाँ दो दिनों में चार मुकाबले खेले जाएंगे। उसी प्रकार 12 और 13 अप्रैल को भी डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को भी चार मैच खेले जाएंगे। 27 अप्रैल को रविवार के दिन दो मुकाबले होंगे।

IPL 2025: शनिवार को कम डबल मैच

4 मई को रविवार के दिन दो मैच होंगे। उससे पहले शनिवार के दिन एक ही मैच रखा गया है। इसके बाद 11 आर 18 मई को डबल हेडर मुकाबले हैं। शनिवार को ज्यादा ज्यादा डबल मुकाबले नहीं रखे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+