IPL 2025: करोड़ों की कमाई कर टीम को लगा गए चूना, 3 खिलाड़ियों को CSK करेगी अगले सीजन रिलीज?
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सफलतम टीमों में गिनी जाती है। पांच बार टाइटल जीतने वाली इस टीम ने इस सीजन निराश करने का काम किया। सीजन के बीच में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने का भी कोई फायदा नहीं मिल पाया और टीम प्लेऑफ़ से पहले बाहर हो गई।
चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन में कई खिलाड़ियों का हाथ रहा है। कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे हैं, जिनसे उम्मीदें थीं लेकिन वे उन उम्मीदों पर खरा उतर पाने में नाकाम रहे। चेन्नई सुपर किंग्स को अगले सीजन से पहले इन प्लेयर्स के बारे में सोचना होगा। उनको रिलीज करने का फैसला लिया जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम में भारतीय और विदेशी दोनों तरह के प्लेयर्स ने खराब प्रदर्शन किया है। करोड़ों की कमाई करने के बाद टीम को डुबोने वाले इन प्लेयर्स में से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको अगले सीजन से पहले टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
डेवोन कॉनवे: इस सूची में डेवोन कॉनवे का नाम होना चाहिए। हालांकि उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले लेकिन जिन मैचों में उनको खेलने का मौका मिला, रन बनाने में नाकाम रहे। इस सीजन कीवी खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 मैचों में 104 रन बनाए। उनको 6 करोड़ से ज्यादा धन राशि के साथ टीम में लाया गया था।
रचिन रविन्द्र: रचिन रविन्द्र इस लिस्ट में दूसरा नाम है और वह भी न्यूजीलैंड से ही आते हैं। रविन्द्र को लेकर काफी बातें हो रही थी लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा और अब वह अगले सीजन से पहले निशाने पर होने चाहिए। 9 मुकाबले खेलने के बाद वह इस सीजन 191 रनों तक पहुंच पाए। चेन्नई ने उनको 4 करोड़ में साइन किया था।
शिवम दुबे: इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर का नाम शिवम दुबे है लेकिन उनका खेल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। बैटिंग में उन्होंने 340 रन बनाए हैं लेकिन मैच भी 13 खेल गए। जहाँ तक सैलरी की बात है, तो उनको 12 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स में लाया गया था। वह अपनी सैलरी को जस्टिफाई करने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई उनको रिलीज कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications