CSK vs RCB Playing XI: हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों टीम कर सकती हैं बड़ा फेरबदल! ये है संभावित प्‍लेइंग 11

CSK vs RCB Playing XI: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी महामुकाबले से कम नहीं होगा! चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दोनों ही अपने पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।

जहां RCB ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की, वहीं CSK ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी थी। क्या आज चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर अपराजेय रह पाएगी या बेंगलुरु इतिहास बदलने में कामयाब होगी? इसके लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ipl 2025 csk vs rcb predicted playing 11

क्या हो सकती है RCB की रणनीति?
अनुभवी स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और उन्हें शुरुआती प्लेइंग में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, जोश हेजलवुड और भुवी दोनों ही नई गेंद से प्रभावी हैं, लेकिन CSK की बल्लेबाजी में मौजूद बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए भुवी को तरजीह दी जा सकती है।

इस स्थिति में यश दयाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर वे इम्पैक्ट सब के तौर पर आ सकते हैं। अगर अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ी, तो देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिल सकता है।

क्या हो सकती है CSK की रणनीति?
चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम के साथ ही CSK मैदान में उतर सकती है। हालांकि, राहुल त्रिपाठी को एक बार फिर इम्पैक्ट सब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर टीम को अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत पड़ी, तो पूरी तरह फिट हो चुके कमलेश नागरकोटी एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

Take a Poll

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग XI
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद। इम्पैक्ट सब: राहुल त्रिपाठी/कमलेश नागरकोटी

RCB: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार। इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल/यश दयाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+