RCB की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा! क्या CSK में नजर आएंगे ऋषभ पंत, क्या ऑक्शन के बाद बदल जाएगी सभी टीमें?

IPL 2025 Auction, Dream Trades News: आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हाल ही में फ्रेंचाइजी मालिकों ने बीसीसीआई से मुलाकात की है। कुछ फ्रेंचाइजी मेगा-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए अपनी प्लानिंग को अंतिम रूप देने का काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीमें केवल 4 से 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। बीसीसीआई जल्द ही नीलामी की पूरी जानकारी जारी करने वाली है।

बीसीसीआई के फैसले का इंतजार

मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ियों के पास खिलाड़ियों को ट्रेड करने का अवसर भी होगा। सभी 10 टीमें बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रही हैं, आइए ऐसे में जानते हैं पांच संभावित ड्रीम ट्रेड्स पर जिसकी चर्चाएं आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले तेजी से की जा रही है।

IPL 2025 Auction 1

रोहित शर्मा बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को 2024 टी 20 विश्व कप में जीत दिलाई और उम्मीद है कि आईपीएल 2025 में वह कप्तानी की मांग करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है और रोहित को ट्रेड के ज़रिए हासिल करने से उनकी किस्मत बदल सकती है। रोहित ने कप्तान के तौर पर अपने पहले सीज़न में मुंबई इंडियंस (MI) के खिताब के सूखे को खत्म किया और उन्हें पांच आईपीएल खिताब दिलाए।

ऋषभ पंत होंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा!

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद उनकी जगह किस खिलाड़ी को लिया जाये इसकी चुनौती होगी। टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके ऋषभ पंत विकेट के पीछे आदर्श उत्तराधिकारी हो सकते हैं। CSK में उनका शामिल होना लंबे समय में टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

युजवेंद्र चहल की आरसीबी में वापसी

आरसीबी ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले युजवेंद्र चहल को रिलीज़ करके सबको हैरान कर दिया था। चहल की दमदार रिकॉर्ड के बावजूद उनके लिए बोली नहीं लगाई। चहल ने पिछले तीन सत्रों में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में चहल को आरसीबी में वापस लाने की कोशिश की जाएगी।

केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद

केएल राहुल ने अपना आईपीएल करियर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शुरू किया था। साल 2014 और 2015 में वे उनके लिए खेले, उसके बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। अगर ट्रेडिंग संभव हो तो SRH राहुल को वापस लाने पर विचार कर सकता है। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ ओपनर के तौर पर राहुल उनके मध्यक्रम को मजबूत कर सकते हैं।

फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान फाफ डु प्लेसिस को फिर से खरीदने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। डु प्लेसिस ने तीन सीजन तक आरसीबी की कप्तानी की। लेकिन वे आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए। वे एमएस धोनी की कप्तानी में एक और खिताब जीतने के इरादे से सीएसके में वापसी करने के इच्छुक हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+