PBKS vs RR: शिखर धवन आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? सैम करन को कप्तान बनाने का क्या कारण

PBKS vs RR, IPL 2024: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान टॉस के समय अजीब घटनाक्रम देखने को मिला। टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन नहीं आए थे। शिखर धवन की जगह सैम करन को कप्तान के तौर पर मैदान पर भेजा गया।

अहम मुकाबले में शिखर धवन का बाहर होना एक बड़ी घटना है और चिंता का विषय भी है। धवन की जगह सैम करन को बतौर कप्तान मैदान पर देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि शिखर धन कहाँ है, इस स्थिति को सैम करन ने ही स्पष्ट किया।

shikhar dhawan

सैम करन ने टॉस पर बताया कि धवन को हल्का निगल है, इस वजह से वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। इसके बाद करन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने यह भी कहा कि टीम का संतुलन बेहतरीन है, हम कुछ मैच और जीतना चाहते हैं।

शिखर धवन की जगह अथर्व तायडे को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन को भी टीम में शामिल किया गया है। पिछले मुकाबले में लिविंगस्टोन टीम में नहीं थे। हालांकि यह थोड़ा अजीब फैसला रहा कि उपकप्तान जितेश शर्मा के होते सैम करन को कप्तान बनाया गया।

जितेश को टॉस के लिए जाना चाहिए था। टीम मैनेजमेंट की इसके पीछे कोई सोच होगी। मैनेजमेंट ने करन के अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते हुए शायद टॉस करने के लिए भेजा होगा। जितेश ने अभी तक कप्तानी नहीं की है, इस वजह से सैम करन को यह जिम्मा दिया गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+