IPL 2024: इस नेता की खूबसूरत पत्नी के साथ नजर आए कोहली, मैच हारकर भी दिल जीत गए विराट
IPL 2024 Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक बेहद खराब गुजरा है। यही वजह है की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर मौजूद है। लेकिन टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगातार बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं।
कोहली ने बनाए सबसे अधिक रन
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस सीजन अब तक कुल 6 मैच खेल चुकी है। इन 6 में से 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम भले ही प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हो लेकिन विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे खड़े हैं। विराट कोहली ने 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं और उनके सिर पर ऑरेंज कैप विराजमान है।

मुंबई से मिली हार
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी। इस मुकाबले में विराट कोहली भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर आरसीबी की कमर तोड़ दी और यही से पूरा मैच पलट गया।
कोहली ने जीता दिल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारने के बावजूद विराट कोहली काफी पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने फैंस के साथ इंटरेक्शन भी किया। इस दौरान उन्हें मजाकिया अंदाज में भी देखा गया। विराट कोहली को बाउंड्री पर फील्डिंग करता हुआ देखकर फैंस लगातार उनसे बॉलिंग करने की भी मांग कर रहे थे। लेकिन विराट कोहली ने दोनों हाथों से कान पड़कर माफी मांगी। कोहली के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
कनाल की पत्नी के साथ नजर आए
इस मुकाबले के बाद विराट कोहली ने डॉली चैनानी से भी मुलाकात की। शिवसेना के पॉलिटिशियन राहुल नरैन कनाल की पत्नी डॉली चैनानी अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आती रही है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले के बाद राहुल कनाल भी अपनी पत्नी के साथ इस मुकाबले को देखने पहुंचे थे। मैच के बाद राहुल कनाल ने विराट कोहली से भी मुलाकात की। विराट कोहली राहुल और उनकी पत्नी डॉली के साथ नजर आए। डॉली चैनानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कोहली की तस्वीर शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications