IPL 2024: हार के बाद बढ़ गई हार्दिक पंड्या की टेंशन, दिग्गज खिलाड़ी का खेलना मुश्किल
IPL 2024 Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की शुरुआत निराशाजनक रही। पिछले 12 सालों से मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकाम ही रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है।
हैदराबाद से होगा अगला मैच
मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार यानी कि 27 मार्च को खेलना है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को जीत कर प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेगी। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम को भी अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हैदराबाद की कोशिश भी जीत दर्ज करने की होगी।

मुंबई को लगा बड़ा झटका
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होने वाले इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दूसरे मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अभी तक कोई खास अपडेट नहीं आई है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल का पहला मुकाबला मिस किया था। अब उनके दूसरे मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
सूर्यकुमार हैं मैचविनर
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। तीसरे नंबर पर आकर उन्होंने मुंबई के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। हालांकि सूर्यकुमार की जगह नंबर तीन पर पहले मुकाबले में खेलने वाले नमन धीर ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। लेकिन मुंबई की टीम सूर्यकुमार यादव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव कब तक आईपीएल में वापसी कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications