Suniel Shetty ने रोहित शर्मा को बताया अपना बेटा, दामाद KL Rahul की सरेआम कर दी बेइज्जती, देखें वीडियो
IPL 2024 Suniel Shetty: शुक्रवार यानी कि 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से होना है। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई का पलड़ा बेंगलुरु पर भारी रहा है।
रोहित-सुनील का मजेदार वीडियो
आईपीएल से पहले कई विज्ञापन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार विज्ञापन लॉन्च किया गया है। इस विज्ञापन में सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं इसके बाद वहां केएल राहुल की एंट्री होती है।

रोहित को बताया अपना बेटा
विज्ञापन में आगे दिखाया गया है कि केएल राहुल सुनील शेट्टी को जैसे ही पापा कहते हैं तो सुनील शेट्टी उन्हें रोक देते हैं और कहते हैं कि जब तक टूर्नामेंट चलेगा तब तक शर्मा जी का बेटा मेरा बेटा। इसके बाद वह रोहित शर्मा को प्यार से एप्पल खिलाते हैं और हिटमैन भी खुशी-खुशी खा लेते हैं। वहीं केएल राहुल नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
क्रिकेट के जबड़े फैन हैं शेट्टी
बता दें कि इससे पहले भी सुनील शेट्टी एक विज्ञापन में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आ चुके हैं। जहां वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी को क्रिकेट का भी शौक रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद ही बताया था कि बचपन से ही वह क्रिकेट के जबड़े फैन हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भी उन्होंने लंबे समय तक मुंबई हीरोज की कप्तानी की है।












Click it and Unblock the Notifications