IPL 2024: हार्दिक पंड्या के बाहर होते ही गुजरात टाइटंस हुई मालामाल, मुंबई-आरसीबी की तिजोरी में इतने पैसे
IPL 2024, Purse For All 10 Teams: अगले महीने आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में सभी टीम बचे हुए पैसों के साथ खिलाड़ियों की खरीदारी करने पहुंचेगी। गुजरात टाइटंस के पास मौजूदा समय में सबसे अधिक पैसा है। गुजरात टाइटंस के पास 38 करोड़ 15 लख रुपए बचे हुए हैं। जिसकी मदद से वह ऑक्शन में बेहतर खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी।
पंड्या को बाहर करने पर आया पैसा: गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले दो सीजन में कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया है। हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के साथ ही गुजरात टाइटंस के पर्स में भारी रकम जमा हो गया है। गुजरात टाइटंस की टीम अब ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है। गुजरात री नजरें ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर होगी।

हैदराबाद के पास 34 करोड़: सनराइज हैदराबाद के पर्स में 34 करोड रुपए बचे हुए हैं। हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रूक्स को रिलीज कर अपने पर्स में अच्छा खासा रकम जोड़ लिया है। हैदराबाद की कोशिश नीलामी में बल्लेबाजों के साथ-साथ ऑलराउंडर और गेंदबाजों पर को खरीदने की होगी। केकेआर के पास कुल 32 करोड़ 70 लख रुपए हैं। केकेआर की टीम ने अगले सीजन के लिए कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जिसमें शार्दुल ठाकुर भी हैं।
चेन्नई-पंजाब के पास इतना पैसा: बेन स्टोक्स ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया और इसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में भी तगड़ा इजफा हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 31 करोड़ 40 लख रुपए बचे हुए हैं। जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आने वाले ऑक्शन में बेहतर खरीदारी कर सकती है। वहीं पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को रिलीज कर सबको हैरान करने का काम किया है। पंजाब किंग्स के पास में 29 करोड़ 10 लख रुपए हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के पास भी नीलामी के दौरान बड़े खिलाड़ियों को खरीदने का मौका बना हुआ है।
आरसीबी-मुंबई का हाल बेहाल: कैमरुन ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल करने वाली आरसीबी की पर्स में भारी कटौती हुई है। आरसीबी के पास इससे पहले 40 करोड़ से ज्यादा रकम थी। लेकिन कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ने के बाद आरसीबी के पास 23 करोड़ 25 लख रुपए बचे हुए हैं। आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस के पर्स में भी ज्यादा पैसे नहीं है। मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन में खरीदारी के लिए 17 करोड़ 75 लख रुपए हैं।
जानिए किस टीम के पास कितना पैसा
GT - 38.15cr.
SRH - 34cr.
KKR - 32.7cr.
CSK - 31.4cr.
PBKS - 29.1cr.
RCB - 23.25cr.
DC - 28.95cr.
MI - 17.75cr.
RR - 14.5cr.
LSG - 13.15cr.












Click it and Unblock the Notifications