RCB IPL 2024 Schedule: आरसीबी की दमदार टीम और पूरे कार्यक्रम के बारे में यहां जानिए

RCB IPL 2024 Schedule: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 में पहली बार इस फ्रेंचाइजी को ट्रॉफी दिलाई है। महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 17 मार्च यानी कि रविवार को धमाकेदार जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। महिलाओं की दमदार प्रदर्शन के बाद अब आरसीबी के पुरुष खिलाड़ी भी आईपीएल में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

टीम के पास मैच विनर की फौज

आरसीबी के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस सीजन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। इस सीजन भी विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। विराट कोहली के फार्म पर टीम का प्रदर्शन काफी हद तक निर्भर रहने वाला है।

RCB IPL 2024 1

मैक्सवेल कर सकते हैं कमाल

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पर भी इस सीजन भी फैंस की नजरें रहने वाली है। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। आरसीबी की तरफ से मैक्सवेल भी इस सीजन कुछ कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

गेंदबाजों से होगी उम्मीद

आरसीबी की टीम ने 17वें सीजन में अपनी गेंदबाजी पर खास ध्यान दिया है। आरसीबी की कमजोरी हमेशा से तेज गेंदबाजी रही है। ऐसे में आरसीबी की टीम ने इस साल हुए मिनी ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल को खरीदने का काम किया। इसके अलावा वेस्टइंडीज के अल्ज़ारी जोसेफ और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी आरसीबी का ही हिस्सा हैं।

जानें यहां पूरा शेड्यूल

22 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, रात 8:00 बजे
25 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
29 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
2 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
6 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, शाम 7:30 बजे
(बाकी मैचों के शेड्यूल सामने आते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी)

IPL 2024 के लिए आरसीबी की टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेडेड), विशाल विजय कुमार, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन (ट्रेडेड), अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+