Ravindra Jadeja: 'मेरा हुकुम है रूम आओ जल्दी...', पत्नी रिवाबा को सरेआम जडेजा ने दिया आदेश

IPL 2024 Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। आईपीएल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में रविंद्र जडेजा की कोशिश इस फॉर्मेट में फॉर्म को बनाए रखने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के साथ की थी।

गुजरात के खिलाफ जीत की कोशिश

पहला मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 26 मार्च यानी कि मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में भी गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाने का काम किया।

IPL 2024 1

रिवाबा ने शेयर की तस्वीर

पिछले कई सीजन से रविंद्र जडेजा लगातार चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान जडेजा की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल रिवाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बैकग्राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में रविंद्र जडेजा की तस्वीर नजर आ रही है।

जडेजा ने किया मजेदार कमेंट

इस पोस्ट पर रविंद्र जडेजा ने भी मजेदार कमेंट किया। जडेजा ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मेरा हुक्म है कि रूम आओ जल्दी...रिवाबा ने एक टी-शर्ट पहन रखी थी। जिस पर हुक्म लिखा हुआ था। क्रिकेट फैंस जडेजा के इस कमेंट और रिवाबा की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से रिवाबा की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

मैच देखने आती हैं रिवाबा

बता दें कि रिवाबा जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर नजर आती रही हैं। पिछले साल चेन्नई के चैंपियन बनने पर रिवाबा को जडेजा के पैर छूते भी देखा गया था। जामनगर उत्तर सीट से रिवाबा भाजपा विधायक हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही रविंद्र जडेजा के पिता ने रिवाबा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही रिवाबा जडेजा सुर्खियों में आ गई थीं।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+