CSK vs RR: जडेजा ने की आउट से बचने के लिए चीटिंग, थर्ड अंपायर ने भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला कम स्कोर वाला रहा। धीमी पिच की वजह से बल्लेबाजों को शॉट खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर फैन्स को निराश नहीं किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुकाबले के दौरान रविन्द्र जडेजा को अजीबोगरीब तरीके से आउट होकर वापस पवेलियन की राह देखनी पड़ी। रविन्द्र जडेजा रन लेने का प्रयास करते हुए आउट हो गए। वह थ्रो की दिशा में भाग रहे थे और विकेट पर लगने की जगह गेंद उनकी बॉडी से लगी। अपील होने के बाद मामला टीवी अंपायर के पास भेजा गया।

CSK and RR
Photo Credit: BCCI

सोलहवें ओवर की पांचवीं गेंद को जडेजा ने खेला और एक रन पूरा कर लिया। वह नॉन स्ट्राइक छोर से दूसरे रन के लिए भागे लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। संजू सैमसन के हाथ में गेंद थी और उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर थ्रो कर दिया।

जडेजा गेंद की तरफ देखते हुए विकेटों के बीच में भागने लगे। सैमसन का थ्रो जडेजा के शरीर से जाकर लगा। इसके बाद सैमसन ने अपील कर दी। तीसरे अंपायर ने अलग-अलग एंगल से मामले को देखा और पाया कि जडेजा ने जानबूझकर फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए ऐसा किया है।

जडेजा को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट दे दिया गया। उनके आउट होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके साथ ही एक ऐसा ही वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान का सामने आया, उस समय किसी ने अपील ही नहीं की थी। इस बार जडेजा नहीं बचे और पवेलियन की राह देखनी पड़ी।

क्रिकेट में आउट होने के 10 तरीके

कैच आउट
बोल्ड
पगबाधा (LBW)
स्टम्पिंग
रन आउट
हिटविकेट आउट
हैंडल द विकेट
ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड
हिट द बॉल ट्वाइस
टाइम्ड आउट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+