IPL 2024: तिहरा शतक जड़ने वाले भारतीय पर चेन्नई की नजर, क्या धोनी की टीम में आएगा ये धुरंधर
IPL 2024, Chennai Super Kings: दुबई में 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑप्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाली 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम को मजबूत बनाने का काम करेगी।
धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब जीता था। साल 2024 धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम के अनुभव ऑफ स्पिनर और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने टीम को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

अश्विन ने किया बड़ा दावा: आर अश्विन की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स टीम अंबाती रायडू की रिप्लेसमेंट के तौर पर करुण नायर को अपने साथ जोड़ सकती है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जहां तक मुझे लग रहा है कि चेन्नई का मैनेजमेंट करुण नायर के साथ जाना चाहेगा। रायडू के रिप्लेसमेंट के तौर पर करुण नायर बिल्कुल फिट खिलाड़ी हैं।
जड़ चुके हैं तिहरा शतक: बता दें कि करूण नायर भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ने का कारनामा किया हुआ है। वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायक दूसरे खिलाड़ी थे। हालांकि, इसके बावजूद भी भारत के लिए वह इस फॉर्मेट में लंबे समय तक नहीं खेल सके। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें जल्दी टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। आईपीएल में भी नायर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों की तरफ से वह खेल चुके हैं। लेकिन अभी तक वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications