Preity Zinta की पंजाब किंग्स का खेल खत्म! प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी दूसरी टीम, RCB की उम्मीदें बरकरार

IPL 2024 Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। आरसीबी के इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पंजाब किंग्स दूसरी टीम बन गई है। 242 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 181 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने इस मुकाबले को 60 रनों से जीत हासिल की।

पंजाब को पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह के रूप में बड़ा झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह छह रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। स्वप्निल सिंह ने प्रभसिमरन को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद लॉकी फर्ग्यूसन ने जॉनी बेयरस्टो को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट करा दिया। राइली रूसो ने पंजाब के लिए सबसे अधिक 61 रन बनाने का काम किया।

IPL 2024 1

आरसीबी की शुरुआत रही थी खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। तीसरे ओवर में 19 के स्कोर पर ही आरसीबी को पहला झटका लगा। विद्वत कवेरप्पा ने प्लेसिस को कैच आउट कराया।

कोहली-पाटीदार ने टीम को संभाला

इसके बाद आरसीबी के ऑलराउंडर विल जैक्स भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। विल जैक्स को हर्षल पटेल ने एक बेहतरीन गेंद पर हर्षल पटेल के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया। विराट कोहली ने महज 32 गेंद में आईपीएल करियर का 55वां अर्धशतक जड़ा।

शतक से चूके कोहली

हालांकि, विराट कोहली अपने शतक से चूक गए विराट कोहली 47 गेंद में 7 चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली को 92 के स्कोर पर रैली रूसो के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली के पास नौवां शतक लगाने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर की टीम पंजाब किंग्स के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही।

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विद्वत कवेरप्पा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+