IPL 2024 Points Table: केकेआर की जीत से अंक तालिका में बदलाव, कौन है अब टॉप टीम

IPL 2024 Points Table: आईपीएल आगे बढ़ने के साथ ही मैचों में धमाके के साथ अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अंक तालिका में टीमों की स्थिति में भी परिवर्तन हुआ है। केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले के बाद भी स्थिति में बदलाव देखने को मिला है।

इस समय अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉप पर है। दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 4 अंक है। अन्य टीमों की तुलना में नेट रन रेट के मामले में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगे हैं। लगातार अपने दूसरे मैच में जीत दर्ज करने के बाद केकेआर ने अंक तालिका में छलांग लगाई है, केकेआर अब दूसरे स्थान पर है।

kkr team

लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीमों में राजस्थान रॉयल्स का नाम भी है। रॉयल्स की टीम दो मैचों में जीत के बाद तीसरे स्थान पर है। नम्बर चार पर सनराइजर्स हैदराबाद का है। हैदराबाद ने 2 मैचों में 1 जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को पराजित किया था।

पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और आरसीबी ने भी 1-1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। जिन टीमों को एक भी मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है, उनमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शामिल है। इन तीनों टीमों को पहली जीत का इंतजार है।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका

चेन्नई सुपर किंग्स- 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक
केकेआर- 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक
राजस्थान रॉयल्स- 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक
सनराइजर्स हैदराबाद- 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक
पंजाब किंग्स- 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक
आरसीबी- 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक
गुजरात टाइटंस- 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक
दिल्ली कैपिटल्स- 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक
मुंबई इंडियंस- 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक
लखनऊ सुपर जायंट्स- 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+