IPL 2024 Playoffs Preview: कौन सी टीम जीतेगी आईपीएल का खिताब? जानें चार टीमों की ताकत और कमजोरियां
IPL 2024 Playoffs Preview: 21 मई यानी मंगलवार से आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। प्लेऑफ में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला क्वालीफायर वन यानी कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 22 मई यानी कि बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने वाली है।
जानिए किसने जीते हैं कितने खिताब
अब सवाल यह है कि इन चारों ही टीमों में से वह कौन सी टीम होगी जो इस साल आईपीएल चैंपियन बनेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम इससे पहले एक बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के नाम भी एक आईपीएल खिताब है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश है।

आरसीबी महिला टीम बनी थी चैंपियन
इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की महिला टीम ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं आईपीएल 2024 में पुरुष टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में एंट्री ले ली है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पिछले छह मुकाबले में लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई है। अब वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
केकेआर की टीम सबसे मजबूत
इन चारों टीमों की बात की जाए तो इसमें सबसे ताकतवर टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर आ रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर है। कोलकाता की टीम की बात करें तो टीम ने लगातार बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। टीम में कई ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुनील नरेन बतौर ओपनर कोलकाता नाइट राइडर्स की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आए हैं। वहीं अंत के ओवरों में आंद्रे रसेल भी टीम के लिए मैच विनर बने हैं।
हैदराबाद ने भी दिखाया दम
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस सीजन हैदराबाद का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा है। आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया है। हैदराबाद ने इस सीजन 287 रन बनाकर इतिहास रचा है। वहीं लखनऊ के खिलाफ महज 9.4 ओवर में 167 रनों का टारगेट चेज कर हैदराबाद ने सभी को हैरान किया। हैदराबाद की टीम भी इस सीजन आईपीएल जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा सकती है।
राजस्थान ने किया निराश
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2024 का आगाज शानदार तरीके से किया था। लेकिन पिछले कुछ मुकाबले से टीम को जीत की तलाश है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स का पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के भेंट चढ़ गया था। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चेंजर बेंगलुरु से भिड़ने वाली है। राजस्थान रॉयल्स को सबसे बड़ा झटका जोस बटलर के रूप में लगा है।
गेंदबाजों से होगी उम्मीद
जोस बटलर टीम का साथ छोड़कर वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। टीम की ताकत की बात करें तो टीम की गेंदबाजी यूनिट उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और संदीप शर्मा की तिकड़ी ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में आर अश्विन और युजवेंद्र चहल टीम को विकेट दिलाते हुए नजर आए हैं।
आरसीबी कर सकती है सरप्राइज
एक महीने पहले तक प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे विराजमान रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने सबको हैरान करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। आरसीबी को पिछली हार 21 अप्रैल को मिली थी। लेकिन इसके बाद से टीम ने लगातार छह मुकाबले में जीत दर्ज की है। आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत खिलाड़ियों के खुद पर भरोसा होना दिखाई दे रहा है। आरसीबी के सभी खिलाड़ी सेल्फ कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। खास तौर पर टीम की गेंदबाजी में बड़ा सुधार देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications