PBKS vs RCB Pitch Report: आरसीबी-पंजाब मैच में बरसेंगे रन या होगा गेंदबाजों का कहर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

PBKS vs RCB Pitch and Weather: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच धमाकेदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। पंजाब किंग्स पिछले मैच में इस मैदान पर पराजित हो गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब पूरा दमखम लगाना चाहेगी।

आरसीबी अभी प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल है, पंजाब की स्थिति भी कुछ इसी तरह की है। दोनों टीमों का प्रयास इस मुकाबले में जीत हर हाल में दर्ज करने का रहेगा। पंजाब किंग्स को फैन्स का समर्थन रहेगा लेकिन विराट कोहली का क्रेज अलग स्तर का रहता है।

dharamsla stadium

आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पराजित किया था, इस वजह से उनके हौसले बुलंद होंगे। विराट कोहली की धांसू फॉर्म का फायदा आरसीबी को एक बार फिर से मिल सकता है। इन सबके बीच पिच और मौसम की जानकारी भी अहम है।

पंजाब-आरसीबी पिच रिपोर्ट

पिछले मैच को देखते हुए इस बार भी धर्मशाला में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। सतह पर स्पिनर अपना जलवा दिखा सकते हैं। बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय ओस का प्रभाव होने पर बल्लेबाजी करने में थोड़ी आसानी हो सकती है।

पंजाब-आरसीबी मौसम अपडेट

धर्मशाला में तापमान 20 डिग्री के करीब रह सकता है। कम से कम तापमान 18 डिग्री तक जाने की संभावना है। दिन में बारिश की संभावना भी है लेकिन मैच के समय बरसात के आसार नहीं हैं। आर्द्रता की बात की जाए, तो यह 44 फीसदी के करीब रह सकती है। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

पंजाब-आरसीबी मैच लाइव स्ट्रीम

इस मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मैच का प्रसारण होगा। जियो सिनेमा वेबसाईट और एप्लीकेशन पर इस मुकाबले को देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+