IPL 2024 Orange Cap: विराट कोहली की मेहनत पर फिर सकता है पानी, राजस्थान के खिलाड़ी ने लगाई लंबी छलांग
IPL 2024 Orange Cap update: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एलिमिनेटर तक पहुंचाया। हालांकि, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने में नाकाम रही और आईपीएल से बाहर हो गई।
15 मैचो में 741 रन
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए इस सीजन आईपीएल का सफर इसके साथ ही समाप्त हो गया। विराट कोहली भी अब इस सीजन में बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आएंगे। इस साल के आईपीएल में विराट कोहली ने 15 मैचो में 741 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले हैं। विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भी आरसीबी की टीम एलिमिनेटर मुकाबले से आगे नहीं बढ़ सकी।

कोहली नंबर वन पर है विराजमान
विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। विराट कोहली के नाम 741 रन है। उनका ऑरेंज कप जीतना लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले साल 2016 में भी विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। विराट कोहली के अलावा दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की टीम चेन्नई भी आईपीएल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह अब विराट कोहली से आगे नहीं आ सकते।
रियान पराग निकल सकते हैं आगे
हालांकि, विराट कोहली के लिए राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग खतरा बन सकते हैं। रियान पराग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पराग के बल्ले से 15 मैचो में अब तक 567 रन निकले हैं। राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलना है। अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम उस मुकाबले को जीतती है तो फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलते हुए नजर आएगी।
पराग के लिए आसान नहीं राह
ऐसी स्थिति में रियान को दो और मैच खेलने का मौका मिलेगा। रियान पराग के पास इस दौरान विराट कोहली से आगे निकलने का भी मौका होगा। लेकिन रियान पराग के लिए यह काम इतना आसान भी नहीं होने वाला है। ऐसे में देखना होगा कि क्या इन दो मुकाबलो में पराग विराट कोहली से आगे निकल पाते हैं या नहीं। पराग राजस्थान के लिए नंबर चार पर खेलने के लिए आते हैं। इस नंबर पर दो मैचों में 175 रन बनाना आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications