पहली ही नजर में 'टीचर' से हो गया था इस खिलाड़ी को प्यार, अब IPL में मचाया हाहाकार, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अब तक खराब रही है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़े अंतर से हरा दिया था।
मुंबई को मिली लगातार तीन हार
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड यानी कि वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही थी। ऐसा माना जा रहा था मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड में इस सीजन का पहला मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर एक बार फिर से मुंबई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ट्रेंट बोल्ट ने झटके तीन विकेट
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जीत के हीरो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट रहे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेन बोल्ट ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को बैक फुट पर धकेल दिया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में ही रोहित शर्मा को गोल्डन डक का शिकार बनाया। वहीं दूसरी गेंद पर उन्होंने नमन धीर को भी पवेलियन भेज दिया। इस मुकाबले बोल्ट ने कुल तीन विकेट लिए। बोल्ट की दमदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस को 125 रनों पर रोकने में कामयाब रही।
लव स्टोरी है कमाल
अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा फैलाने वाले ट्रेंट बोल्ट की लव स्टोरी भी कमाल की है। दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों की लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट का नाम काफी ऊपर आता है। बोल्ट काफी शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के मैदान पर वह बेहद शांत दिखाई पड़ते हैं। लेकिन अपनी गेंदबाजी से बोल्ट अक्सर विरोधी खेमे में खलबली मचाने का काम करते रहते हैं।
टीचर से हुआ था प्यार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेंट बोल्ट की पत्नी का नाम गर्ट स्मिथ हैं, जो कि पेशे से टीचर हैं। गर्ट का असल नाम एलेक्जेंडरा है, गर्ट नाम उनका निकनेम है जो उन्हें परिवार ने इसलिए दिया ताकि उनका छोटा भाई इस नाम को आसानी से बोल सके। गर्ट और बोल्ट की मुलाकात हैमिल्टन में एक बार में हुई थी। वह अपने कजन डेनियल पलायन जो खुद एक क्रिकेटर हैं, के साथ वहीं पर मौजूद थीं।
यहां पर पहली गर्ट को देखते ही बोल्ट अपना दिल हार बैठे थे। यहां से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2016 में बोल्ट ने एक ट्रिप के दौरान गार्ट को प्रपोज कर दिया। इसके एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 7 अगस्त 2017 को ट्रेंट बोल्ट ने गर्ट से शादी की। वहीं शादी के 1 साल बाद यानी 29 जुलाई 2018 को बोल्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह पिता बनने वाले हैं। अक्टूबर 2018 में गर्ट ने एक बेटे को जन्म दिया। ट्रेंट बोल्ट अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications