'I LOVE YOU रोहित शर्मा...', जानिए आखिर किसने 'हिटमैन' पर दिल खोलकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल
IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2024 में अब तक कुछ खास नहीं रही है। टीम को शुरुआती तीनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल सीजन की शुरुआत अक्सर धीमी ही करती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अब तक दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सके हैं।
हार्दिक के आने से मजबूत हुई टीम
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन धमाकेदार आगाज की उम्मीद थी। ऐसा माना जा रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन सबसे मजबूत टीम बनाकर सामने आएगी। मुंबई इंडियंस के पास धुरंधरों की फौज मौजूद है। कई भारतीय खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में ऐसे हैं जो भारतीय नेशनल टीम का भी हिस्सा हैं। जिनमें जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और कप्तान हार्दिक पंड्या हैं।

वापसी करना जानती है मुंबई
किसी भी और आईपीएल टीम के पास इतने भारतीय स्टार नहीं है। यही वजह है कि उनकी प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही हो। लेकिन यह टीम वापसी करना जानती है। मुंबई इंडियंस अपने आने वाले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर वापसी करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के भी बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 अप्रैल यानी कि सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने भी अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक अब तक आईपीएल में सबसे अधिक 17 बार जीरो पर आउट होने का कारनामा कर चुके हैं।
छोटी बच्ची का वीडियो वायरल
मुंबई की हार के बावजूद भी वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के फैंस की दीवानगी देखी गई। इस मुकाबले में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन रोहित शर्मा के चाहने वाले लगातार हिटमैन को चीयर कर रहे थे। रोहित शर्मा जब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तो इस दौरान भी रोहित रोहित के नारे तेजी से लगाए जा रहे थे। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी दर्शकों ने रोहित को लेकर जमकर अपना प्यार लुटाया। इस बीच एक प्यारा सा वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो में रोहित शर्मा को एक छोटी सी बच्ची क्यूट अंदाज में आई लव यू कहती हुई दिखाई दे रही है। वैसे तो रोहित शर्मा के कई चाहने वाले होंगे लेकिन इस क्यूट सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बच्ची ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड का बेस्ट खिलाड़ी बताया।












Click it and Unblock the Notifications