IPL 2024 में आखिरी बार मैदान पर नजर आएंगे ये पांच धुरंधर! लिस्ट में धोनी का भी नाम
IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को खरीद कर अपना स्क्वाड पूरा कर लिया है। आईपीएल 2024 में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके लिए यह सीजन आखिरी सीजन साबित हो सकता है। इस सीजन के बाद वह अगले साल आईपीएल खेलते हुए शायद ही नजर आए। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है।
धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान 42 साल के धोनी आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन चेन्नई को खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे। हालांकि उन्होंने आईपीएल खत्म होने के बाद सर्जरी करा ली थी। लेकिन साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बेहद कम ही नजर आते हैं।

दिनेश कार्तिक का खेलना मुश्किल: महेंद्र सिंह धोनी के लिए साल 2025 का आईपीएल खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। साल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो जाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के बाद दिनेश कार्तिक का नाम इस लिस्ट में आता है। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। दिनेश कार्तिक 38 साल के हो चुके हैं। ऐसे में अगर आरसीबी की तरफ से उनका यह सीजन अच्छा नहीं जाता है तो अगले साल उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
अमित मिश्रा पर नजर: 41 साल के लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवभी गेंदबाज अमित मिश्रा के लिए भी यह सीजन आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। अमित मिश्रा लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आईपीएल 2024 में कमाल दिखा सकते हैं। लेकिन मिश्रा की फिटनेस पर भी सवाल उठाते रहे हैं। पिछले सीजन भी लखनऊ की टीम उन्हें कम ही मुकाबले खिला पाई थी।
पीयूष चावला का क्या होगा: 35 साल के पीयूष चावला पर भी सबकी नज़रें रहने वाली है। चावला साल 2024 का आईपीएल मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हैं। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के लिए भी यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। 39 साल के प्लेसिस आरसीबी के लिए पिछले दो सीजन से लगातार रन बना रहे हैं। प्लेसिस आईपीएल 2024 में भी आरसीबी की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन प्लेसिस के लिए आगे का सफर मुश्किल दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications