MI vs SRH Pitch Report: आज IPL में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs SRH Pitch and Weather: आईपीएल के 55वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ़ की राह काफी मुश्किल है। तालिका में मुंबई इंडियंस सबसे निचले पायदान पर है और इस मैच में हार के साथ ही अधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की बैटिंग चिंता का विषय रही है। बल्लेबाजी में अच्छा नहीं हो पाने के कारण ही स्थिति अब खराब है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से हावी होने का प्रयास किया है।

wankhede stadim

हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा अच्छी और तेज शुरुआत देते हैं और बाद में अन्य बल्लेबाज भी अपना योगदान करते हैं। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में हैदराबाद ने 277 रन जड़े थे। मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी जरूरी है।

मुंबई vs हैदराबाद पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी रहती है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। हालांकि लाईट में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहाँ गेंदबाजों को उछाल भी मिलता है। फैन्स को उच्च स्कोर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मुंबई vs हैदराबाद मौसम अपडेट

मुंबई में मौसम गर्म रह सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा बारिश के आसार नहीं हैं। यह राहत की बात कही जा सकती है। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

मुंबई vs हैदराबाद लाइव प्रसारण

मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने के लिए दर्शकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। टीवी पर यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मैच फ्री में देखा जा सकेगा। मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+